Advertisement

छत्तीसगढ़ से जुड़े विषय पर भारत सरकार ₹200 का स्मारक सिक्का जारी करने जा रही

छत्तीसगढ़ से जुड़े विषय पर भारत सरकार ₹200 का स्मारक सिक्का जारी करने जा रही है। यह सिक्का शदाणी दरबार, रायपुर की पंचम पीठाधीश माता साहिब हासी देवी की 200वीं जयंती के अवसर पर जारी होगा।

इसके साथ ही उनके सम्मान में एक विशेष स्मारक डाक टिकट भी जारी किया जाएगा। इसे सिंधी समाज और छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है।

शदाणी दरबार के नवम पीठाधीश संत डॉ. युधिष्ठिर लाल ने बताया कि माता साहिब हासी देवी ने सिंध में सेवा, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और समाज सुधार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए।

उन्होंने नारी शक्ति के संरक्षण और समाज को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके योगदान के सम्मान में भारत सरकार यह स्मारक सिक्का और डाक टिकट जारी कर रही है।

कोलकाता टकसाल में हो रहा तैयार

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

दरबार के प्रवक्ता नंदलाल साहित्या और उदय साईं ने बताया कि यह विश्वभर में बसे सिंधी समाज के लिए गर्व का विषय है। उनका कहना है कि किसी सिंधी विभूति के सम्मान में स्मारक सिक्का और विशेष डाक टिकट जारी होने का यह पहला अवसर है। उन्होंने बताया कि इस पहल को साकार करने में सिक्का संग्राहक विक्रम तेजवानी की वर्षों की मेहनत और प्रयासों की अहम भूमिका रही।

प्रसिद्ध मुद्राशास्त्री सुधीर लूणावत के अनुसार, ₹200 मूल्यवर्ग का यह स्मारक सिक्का भारत सरकार की कोलकाता टकसाल में तैयार किया जा रहा है। इसका वजन 35 ग्राम होगा और इसमें 50 प्रतिशत चांदी, 40 प्रतिशत तांबा, 5 प्रतिशत निकल तथा 5 प्रतिशत जस्ता का मिश्रण रहेगा।

संत डॉ. युधिष्ठिर लाल ने बताया कि स्मारक सिक्के का अनावरण इसी सप्ताह होने की संभावना है। जारी होने के बाद श्रद्धालु और संग्राहक इसे शदाणी दरबार की विभिन्न इकाइयों के साथ ही कोलकाता टकसाल की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से बुक कर सकेंगे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47