Advertisement

मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के एक मजदूर के साथ छत्तीसगढ़ के गौरेला स्थित पोल्ट्री फार्म में मारपीट का मामला सामने आया

मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के एक मजदूर के साथ छत्तीसगढ़ के गौरेला स्थित पोल्ट्री फार्म में मारपीट का मामला सामने आया है। मुर्गा चोरी का आरोप लगाकर पोल्ट्री फार्म संचालक, मैनेजर और मुंशी ने उसकी डंडे, चप्पलों और मुक्कों से पिटाई कर दी।

बीच-बचाव करने पहुंचे अनूपपुर के दो अन्य ग्रामीणों के साथ भी मारपीट की गई। पीड़ित की शिकायत पर गौरेला पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मुर्गा लेने पर लगा चोरी का आरोप

पुलिस के मुताबिक, अनूपपुर जिले के ग्राम बीड़ निवासी युवक दिसंबर 2025 से गौरेला के बेलगहना टोला स्थित मोनू पोल्ट्री फार्म में मजदूरी कर रहा था। घटना वाले दिन दोपहर करीब एक बजे उसने फार्म में पहले से काम कर रहे मनोज यादव से 1 किलो 900 ग्राम मुर्गा लिया था। कुछ देर बाद पोल्ट्री फार्म संचालक मोनू वहां पहुंचा और युवक पर मुर्गा चोरी करने का आरोप लगा दिया।

पीड़ित ने आरोप से इनकार किया तो संचालक ने गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी देते हुए डंडे व चप्पलों से उसकी पिटाई कर दी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मैनेजर और मुंशी ने भी की मारपीट

पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद संचालक ने अपने मैनेजर सुहेल खान और मुंशी चिंटू को मौके पर बुलाया। दोनों ने भी पहुंचते ही उसके साथ हाथ-मुक्कों और चप्पलों से मारपीट की। हमले में युवक के चेहरे और पीठ पर चोटें आई हैं।

बीच-बचाव करने पहुंचे ग्रामीणों को भी पीटा

मारपीट की आवाज सुनकर अनूपपुर के ही बलराम सिंह और मुकेश सिंह बीच-बचाव करने पहुंचे। आरोप है कि तीनों आरोपियों ने उनके साथ भी हाथ-मुक्कों, डंडों और ईंट से हमला कर दिया। इस हमले में दोनों ग्रामीण भी घायल हो गए। बलराम सिंह के चेहरे, घुटने और शरीर के अन्य हिस्सों में, जबकि मुकेश सिंह के पैर, पीठ और चेहरे पर चोटें आई हैं।

तीनों आरोपियों पर FIR दर्ज

घटना के बाद पीड़ित ने गौरेला थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी मोनू, सुहेल खान और चिंटू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 296, 351(3) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47