Advertisement

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में घर लौट रही महिला को बंधक बनाकर 3 युवकों ने गैंगरेप किया

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में घर लौट रही महिला को बंधक बनाकर 3 युवकों ने गैंगरेप किया है। आरोपियों ने सड़क किनारे खेत में ले जाकर साड़ी से महिला का हाथ-पैर बांध दिया और बारी-बारी से वारदात को अंजाम दिया।

महिला का आरोप है कि वारदात के बाद युवकों ने उसके ऊपर पेशाब भी किया। महिला की चीख सुनकर आसपास के लोगों ने डायल-112 को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची तो आरोपी भाग गए।

पीड़ित महिला ने तीनों आरोपियों की पहचान कर ली है, क्योंकि वे उसी के गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए रविवार को तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला रघुनानगर थाना क्षेत्र का है।

खेत जुताई का पैसा देने गई थी पीड़िता

48 साल की पीड़िता शनिवार शाम को खेत की जुताई का पैसा देकर पैदल घर लौट रही थी। इसी दौरान शराब के नशे में मिले तीन युवकों ने उसे जबरन पकड़कर खेत में ले गए। आरोप है कि वहां आरोपियों ने महिला का हाथ-पैर उसकी साड़ी से बांध दिए और उसके साथ गैंगरेप किया।

गैंगरेप के बाद महिला के ऊपर पेशाब किया

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

आरोप है कि युवकों ने गैंगरेप के बाद महिला पर पेशाब कर दिया। महिला की चीख सुनकर आसपास के एक व्यक्ति ने तुरंत डायल-112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को आता देख तीनों आरोपी वहां से फरार हो गए।

पुलिस ने महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में महिला ने तीनों आरोपियों की पहचान कर ली, क्योंकि वे उसी गांव के रहने वाले हैं।

आरोपियों में ये शामिल

  1. तुलसीदास साहू
  2. चरकू साहू
  3. राजकुमार खेरवार

    पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

    घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सबूत जुटाए। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस जगह यह घटना हुई, वहां अक्सर शराब पीने वालों का जमावड़ा लगा रहता है।

    तीनों आरोपियों की उम्र 20-25 साल

    इस मामले में बलरामपुर के एएसपी विश्व दीपक त्रिपाठी ने बताया कि महिला शनिवार शाम अकेले घर लौट रही थी। तभी तीन युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों की उम्र 20 से 25 साल के बीच है। तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47