Advertisement

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में वेयर हाउस रोड पर तेज रफ्तार बेकाबू कार ने स्कूटी सवार छात्र को जोरदार टक्कर मारी, फिर सामने से गुजर रही स्कूल की मिनी बस से जा भिड़ी

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में वेयर हाउस रोड पर तेज रफ्तार बेकाबू कार ने स्कूटी सवार छात्र को जोरदार टक्कर मारी, फिर सामने से गुजर रही स्कूल की मिनी बस से जा भिड़ी। स्कूटी सवार छात्र 10 फीट ऊपर हवा में उछलकर नीचे गिरा। जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे का लाइव CCTV भी सामने आया है।

वहीं, मल्हार में हाईवा की टक्कर से एक और युवक की मौत हो गई। जबकि, दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पहली घटना सिविल लाइन थाना और दूसरी घटना मस्तूरी थाना इलाके की है। फिलहाल, पुलिस दोनों ही मामलों की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे कार क्रमांक सीजी 10 बीएच 7752 तेज रफ्तार से वेयरहाउस रोड की ओर जा रही थी। संजीवनी अस्पताल के सामने ड्राइवर ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए सामने से आ रही स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी सवार लड़का दूर उछलकर सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्कूटी को टक्कर मारने के बाद ड्राइवर कार पर नियंत्रण नहीं रख सका। अनियंत्रित कार सामने से गुजर रही स्कूल की मिनी बस क्रमांक सीजी 10 एनबी 8858 से जा टकराई। टक्कर से बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। राहत की बात यह रही कि बस में उस समय ऐसा कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और उसमें सवार लोगों को गंभीर चोट नहीं आई।

आसपास के लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

हादसे के बाद घटना स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तत्काल घायल युवक को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल पहुंचाया। घायल की पहचान रुद्र प्रताप शर्मा पिता मुकेश शर्मा (16) निवासी अभिषेक नगर, मंगला के रूप में हुई। वह स्कूली छात्र था।

ड्राइवर ने शुरुआती इलाज के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए अपोलो अस्पताल रेफर किया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मातम छा गया।

घटना के बाद तुरंत फरार हुए कार सवार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद कार ड्राइवर और उसमें सवार बाकी लोग वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया और दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया।

नाबालिग के वाहन चलाने की आशंका

घटना स्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि, हादसे के समय कार एक नाबालिग चला रहा था। हादसे के बाद उसके साथ मौजूद लोग भी तत्काल वहां से भाग निकले। हालांकि, पुलिस ने इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

पुलिस का कहना है कि, सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और वाहन के दस्तावेजों के आधार पर ड्राइवर की पहचान की जा रही है। यदि जांच में यह पुष्टि होती है कि वाहन नाबालिग चला रहा था, तो मोटर वाहन अधिनियम और अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत वाहन स्वामी सहित संबंधित लोगों के खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47