Advertisement

दुर्ग जिले में जेल से छूटते ही बदला लेने गए बदमाश लेखराम कोठारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई

दुर्ग जिले में जेल से छूटते ही बदला लेने गए बदमाश लेखराम कोठारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। 3 से 4 लोगों ने लेखराम पर हमला किया। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, हमले में कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र के कुंद्रापारा इलाके का है।

जानकारी के मुताबिक, लेखराम कोठारी और चेलक पक्ष के लोगों के बीच पिछले दो दिनों से विवाद चल रहा था। दोनों पक्षों के बीच पहले भी मारपीट हुई थी। मामला पद्मनाभपुर थाने तक पहुंचा था। पुलिस ने विवाद के बाद लेखराम के खिलाफ प्रतिबंधक धाराओं के तहत कार्रवाई की और उसे जेल भेज दिया था।

रविवार को जेल से छूटने के बाद आदतन बदमाश लेखराम अपने साथियों के साथ चेलक पक्ष के लोगों से बदला लेने पहुंच गया। इसी दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। पहले उनके बीच विवाद हुआ, फिर मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

आरोप है कि दूसरे पक्ष के 7 से 8 लोगों ने लेखराम को घेर लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में लेखराम गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले में दोनों पक्ष के कुछ अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर चोट लगने के कारण लेखराम की मौत हो गई।

घटना के बाद इलाके में पुलिस बल तैनात

हत्या की सूचना मिलते ही पद्मनाभपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटा रही है।

पुलिस दोनों पक्षों के बीच विवाद की असली वजह का पता लगा रही है। इसके साथ ही हत्या और मारपीट में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस तकनीकी जांच और मुखबिरों की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है। अभी तक दो संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है।

देर रात मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारी

देर रात पुलिस के आला अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे। विवाद की स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। मारपीट में शामिल लोगों की भूमिका की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घटना के बाद कुंद्रापारा और आसपास के इलाके में पुलिस की नजर बनी हुई है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47