Advertisement

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में बीजेपी नेता समेत 3 लोगों की हत्या केस की जांच करने के लिए सीबीआई की 6 सदस्यीय टीम कोरिया पहुंची

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में बीजेपी नेता समेत 3 लोगों की हत्या केस की जांच करने के लिए सीबीआई की 6 सदस्यीय टीम कोरिया पहुंची है। सोमवार को टीम घटना स्थल पर पहुंचेगी। रेत तस्करी के विवाद पर भाजपा नेता की कार को आग लगाकर उन्हें जिंदा जला दिया गया था। इस केस में अब तक 12 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

दरअसल, 16 जून की रात नौगईं गांव में आरोपियों ने रेत तस्करी विवाद में फॉर्च्यूनर में पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। कार में एक ही परिवार के 5 लोग सवार थे। हादसे में भाजपा नेता लल्ला सिंह और नागेंद्र सिंह की जलने से मौत हो गई। वहीं, आरोपियों ने भाजपा नेता के भाई विरेंद्र सिंह का गला फरसे से काट दिया था। बाकी 2 घायलों का इलाज अभी जारी है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मुख्य आरोपी मनोज त्रिपाठी समेत 4 आरोपियों ने मनेंद्रगढ़ थाने में सरेंडर कर दिया था। वहीं, 7 आरोपियों को पुलिस ने अलग-अलग इलाके से गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ नामजद केस दर्ज किया गया है।

कोरिया पहुंची सीबीआई की टीम

छत्तीसगढ़ सरकार ने तिहरे हत्याकांड की जांच के लिए प्रस्ताव सीबीआई को भेजा था। सीबीआई ने जांच के लिए सहमति प्रदान कर दी थी। थाना सोनहत में दर्ज केस क्रमांक 65/2026 और 66/2026 की जांच के लिए सीबीआई की 6 सदस्यीय टीम कोरिया पहुंची है।

सीबीआई की टीम आज जांच के लिए नौगईं पहुंचेगी। टीम कितने दिन कोरिया में रहेगी और जांच के क्या बिंदु तय हैं, यह स्पष्ट नहीं है। बताया गया है कि आज ही सीबीआई को केस डायरी हैंडओव्हर कर दी जाएगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47