Advertisement

भाजपा-कांग्रेस बवाल के बाद पुलिसकर्मियों के घायल होने के मामले में कांग्रेस के 12 नेताओं और कई कार्यकर्ताओं पर गैर-जमानती धाराओं में FIR दर्ज की गई

भाजपा-कांग्रेस बवाल के बाद पुलिसकर्मियों के घायल होने के मामले में कांग्रेस के 12 नेताओं और कई कार्यकर्ताओं पर गैर-जमानती धाराओं में FIR दर्ज की गई है। इसके विरोध में कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। रायपुर के खम्हारडीह थाने के सामने गुरुवार शाम से शुरू हुआ अनिश्चितकालीन धरना 12 घंटे से अधिक समय से जारी है।

प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज समेत कई नेता और कार्यकर्ता थाने के बाहर डटे हुए हैं। उनकी मांग है कि भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर भी काउंटर FIR दर्ज की जाए। देर रात कांग्रेसियों ने टेंट का सामान मंगवाकर दरी, कालीन और गद्दे बिछाए और सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। कार्यकर्ता लगातार नारेबाजी कर रहे हैं।

दीपक बैज ने कहा कि भाजपा के मंत्री, विधायक और कार्यकर्ताओं पर भी FIR दर्ज होनी चाहिए। उनका आरोप है कि पत्थरबाजी के लिए भाजपा नेताओं ने ही कार्यकर्ताओं को उकसाया था। उन्होंने कहा कि जब तक काउंटर FIR दर्ज नहीं होगी, धरना जारी रहेगा। वहीं एसीपी पूर्णिमा लामा ने कहा कि कांग्रेस की ओर से आवेदन मिला है, उसकी जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बीजेपी के खिलाफ हमारी लड़ाई आर-पार- बैज

दीपक बैज ने कहा कि, बीजेपी के खिलाफ हमारी लड़ाई आर-पार की है। सच्चाई, युवाओं और छात्रों के लिए लड़ाई है। यह लड़ाई हम लड़ेंगे। पूरे देश में प्रदर्शन चल रहा है, इसलिए सरकार बौखला गई है। आपके FIR से न कोई डरा है, न कोई डरेगा।

अभी बीजेपी के मंत्रियों और विधायकों के खिलाफ FIR कर दे। मंत्री कानून-व्यवस्था बनाने की जगह कार्यकर्ताओं को पत्थर मारने के लिए उकसा रहे हैं। इसलिए हम एकपक्षीय कार्रवाई से सहमत नहीं है। पुलिस कह रही है कि जांच करेंगे। फिर बिना जांच किए कार्रवाई कैसे हुई। आप सीसीटीवी फुटेज लाइए, बैठकर देखेंगे कि, पुलिसकर्मियों को जो पत्थर लगा है, वह किसकी ओर से आया है।

जब तक FIR नहीं होगी, तब तक यहां बैठे रहेंगे

क्योंकि, जूते-चप्पल, बॉटल बीजेपी की तरफ से फेंका गया है। हमारे कार्यालय का घेराव करने आए, पत्थर भी हम खाए और एफआईआर भी हमारे ऊपर ही हुआ। जब तक बीजेपी के खिलाफ भी FIR नहीं होती है, तब तक हम यहां बैठे रहेंगे। फिलहाल, कांग्रेस नेताओं और पुलिस अधिकारियों के बीच बातचीत का दौर जारी है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)