Advertisement

कोंडागांव पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया

कोंडागांव पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ग्राम कोंगेरा के पास पहाड़ पर एक बड़े पत्थर के नीचे छिपा हुआ था। थाना कोंडागांव और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा।

गुरुवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान डोमेन्द्र कोर्राम (26) निवासी चेमा, थाना बयानार, जिला कोंडागांव के रूप में हुई है।

प्रेम का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप

पीड़िता की शिकायत पर थाना कोंडागांव में मामला दर्ज किया गया था। शिकायत के अनुसार, आरोपी ने नाबालिग को प्रेम का झांसा देकर घुमाने ले जाने की बात कही। कम उम्र की जानकारी होने के बावजूद उस पर जबरन दुष्कर्म करने का आरोप है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बीएनएस और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज

मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। घटना के बाद से आरोपी फरार था। पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा के निर्देश पर थाना कोंडागांव और साइबर सेल की संयुक्त टीम आरोपी की तलाश में जुटी थी।

पहाड़ पर पत्थर के नीचे छिपा मिला आरोपी

मुखबिर से सूचना मिलने पर टीम ने ग्राम कोंगेरा के आसपास घेराबंदी की। पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी जंगल-पहाड़ की ओर भाग गया है। तलाश के दौरान वह पहाड़ पर एक बड़े पत्थर के नीचे छिपा मिला, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47