Advertisement

रायपुर में आधी रात एक्सप्रेस-वे पर एमबीए छात्र से लूट की वारदात सामने आई

रायपुर में आधी रात एक्सप्रेस-वे पर एमबीए छात्र से लूट की वारदात सामने आई है। दो बदमाशों ने डंडे से हमला कर छात्र से करीब 80 हजार रुपए का मोबाइल लूट लिया।

मारपीट में घायल छात्र किसी तरह जान बचाकर मौके से भागा। घटना न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, गीतांजली नगर निवासी 26 वर्षीय सितांशु मिश्रा एमबीए करने के बाद कंस्ट्रक्शन का काम करता है।

23 जुलाई की रात वह अपने दोस्त इंद्रजीत माहाडिक के साथ तेलीबांधा मरीन ड्राइव स्थित चौपाटी में खाना खाने गया था। वहां से वह इलेक्ट्रिक ओला स्कूटी से दोस्त को देवपुरी स्थित घर छोड़कर वापस अपने घर लौट रहा था।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

रात करीब 12:30 बजे अमलीडीह बीएसयूपी कॉलोनी के पास एक्सप्रेस-वे रोड पर पेड़ के नीचे अंधेरे में छिपे दो युवक अचानक उसके सामने आ गए। दोनों के हाथ में डंडे थे। स्कूटी रुकते ही आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया और डंडों से मारपीट शुरू कर दी।

मारपीट के बाद मोबाइल लूटकर फरार

हमले के दौरान बदमाशों ने सितांशु की शर्ट की जेब में रखा करीब 80 हजार रुपए कीमत का मोबाइल छीन लिया। छीना-झपटी में उसकी शर्ट भी फट गई। लगातार हमले के बीच युवक किसी तरह स्कूटी लेकर वहां से भाग निकला और अपनी जान बचाई।

घटना के बाद पीड़ित पहले तेलीबांधा थाना पहुंचा। वहां से घटनास्थल न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में होने के कारण उसे संबंधित थाने भेजा गया। मारपीट में उसके बाएं हाथ, सिर और पीठ पर चोटें आई हैं।

उसने न्यू राजेंद्र नगर स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज कराया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूट और मारपीट का मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47