Advertisement

छत्तीसगढ़ के बलोद जिले में मूंछ पर ताव देने और गला काटने का इशारा करने के विवाद में पिता और बेटे ने युवक की लोहे के पाइप से पीट-पीटकर हत्या कर दी

छत्तीसगढ़ के बलोद जिले में मूंछ पर ताव देने और गला काटने का इशारा करने के विवाद में पिता और बेटे ने युवक की लोहे के पाइप से पीट-पीटकर हत्या कर दी। दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश भी बताई जा रही है। पुलिस ने बुधवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पहले युवक की बाइक को टक्कर मारकर उसे सड़क पर गिरा दिया। इसके बाद लोहे के पाइप से हमला कर उसके हाथ-पैर तोड़ दिए। शुरुआती जांच में युवक के बॉडी पर 20 से ज्यादा फ्रैक्चर मिले हैं।

वहीं, गंभीर हालत में उसे रायपुर रेफर किया गया था। इलाज के दौरान करीब 18 घंटे बाद बुधवार दोपहर युवक की मौत हो गई। मामला देवरी थाना क्षेत्र के ग्राम खैरा का है।

पढ़िए हत्या की सिलसिलेवार पूरी कहानी…

जानकारी के मुताबिक, हितेश सिन्हा (30) और गांव के ही हीरामन सिन्हा (51) के बीच साल 2022 से विवाद चल रहा था। दोनों किसान हैं। दोनों परिवारों के बीच कई बार झगड़े हुए। एक-दूसरे के खिलाफ थाने में शिकायतें की गईं और FIR भी दर्ज कराई गई थी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इसी पुरानी रंजिश के चलते मंगलवार शाम दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए। इस बार विवाद इतना बढ़ा कि हीरामन सिन्हा और बेटे कामेंद्र सिन्हा (26) ने मिलकर हितेश पर जानलेवा हमला कर दिया।

तालाब के पास हुई वारदात

शिकायतकर्ता और हितेश सिन्हा के रिश्तेदार गौरव सिन्हा ने बताया कि वह अर्जुन्दा में जूते-चप्पल की दुकान चलाता है। उसकी बाइक खराब होने के कारण उसने हितेश से बाइक मांगी थी। मंगलवार शाम हितेश बाइक लेकर उसे लेने पहुंचा। उसके साथ गांव का प्रकाश निषाद भी था।

गौरव बाइक चला रहा था, जबकि हितेश और प्रकाश पीछे बैठे थे। शाम करीब 6 बजे जब तीनों ग्राम खैरा के तालाब के पास मुरूम मैदान के पास पहुंचे, तभी सामने से हीरामन सिन्हा और उसका बेटा कामेन्द्र सिन्हा बाइक से आए।

पुलिस के अनुसार, बाइक कामेन्द्र चला रहा था और पीछे बैठे हीरामन के हाथ में लोहे की पाइप थी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47