Advertisement

रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र के लखना गांव स्थित तालाब में एक युवती का शव पानी में तैरता हुआ मिला

रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र के लखना गांव स्थित तालाब में एक युवती का शव पानी में तैरता हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

सूचना मिलने पर अभनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल, युवती की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने तालाब में एक युवती का शव तैरता हुआ देखा। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर पंचनामा कार्रवाई की।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों से गुमशुदगी की जानकारी जुटा रही है। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि युवती की हत्या कर शव तालाब में फेंका गया हो सकता है। हालांकि, पुलिस ने अभी हत्या या किसी अन्य वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

मर्ग कायम कर जांच शुरू

पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटनास्थल के आसपास मिले संभावित साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है। साथ ही, मृतका की शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47