Advertisement

गरियाबंद जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच उदंती नदी पर ओडिशा सरकार की ओर से बनाया जा रहा निर्माणाधीन पुल भरभराकर गिर गया

गरियाबंद जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच उदंती नदी पर ओडिशा सरकार की ओर से बनाया जा रहा निर्माणाधीन पुल भरभराकर गिर गया। करीब 9 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा यह पुल छत्तीसगढ़ के अमलीगांव और ओडिशा के चार गांवों को जोड़ने वाला था। लगातार बारिश के कारण पुल ढह गया, जिससे दोनों राज्यों के बीच संपर्क प्रभावित हुआ।

लगातार बारिश से रायपुर के महादेव घाट का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। बस्तर संभाग में नारायणपुर को महाराष्ट्र से जोड़ने वाले NH-130 पर बाकुलाही के पास पुलिया प्रभावित हुआ है, जिससे कई गांवों का संपर्क टूट गया। वहीं, दंतेवाड़ा के अरनपुर-जगरगुंडा मार्ग पर लैंडस्लाइड के खतरे के चलते आवाजाही बंद कर दी गई है।

बंगाल और ओडिशा में बने सिस्टम के असर से छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे तक कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, रायपुर, बस्तर और दुर्ग संभाग के कुछ इलाकों में तेज बारिश की संभावना है। हालांकि, 31 जुलाई से धीरे-धीरे बारिश की एक्टिविटी कम होने के संकेत हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

ढेकी नदी के तेज बहाव में बहा 10 साल का बच्चा

वहीं, सूरजपुर जिले के चपदा गांव में बुधवार को एक 10 साल का बच्चा ढेकी नदी के तेज बहाव में बह गया। कल से NDRF की टीम रेस्क्यू कर रही है, लेकिन अब तक उसका कोई पता नहीं चल सका है। मामला कुदरगढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र का है।

आरंग के गांव में घुसा बाढ़ का पानी

आरंग क्षेत्र के तटीय गांव निसदा में बाढ़ का पानी घुसने से स्थिति गंभीर हो गई है। गांव के निचले हिस्सों में जलभराव के बीच एक ही परिवार के 6 सदस्य अपने घर में चारों ओर से बाढ़ के पानी से घिर गए। SDRF की टीम ने मोटरबोट के जरिए जान जोखिम में डालकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47