Advertisement

छत्तीसगढ़ के भिलाई-3 के डबरापारा में गाड़ी हटाने को लेकर विवाद हो गया

छत्तीसगढ़ के भिलाई-3 के डबरापारा में गाड़ी हटाने को लेकर विवाद हो गया। रास्ते में खड़ी पिकअप को हटाने की बात पर 2 पक्षों के बीच पहले बहस हुई। इसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लोहे की रॉड, डंडे, हॉकी स्टिक और पत्थरों से हमला कर दिया।

यह मामना पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र का है। इस हमले में नीलेश साहू, भाई तेजराम उर्फ तेजा साहू समेत परिवार के अन्य लोग घायल हो गए। सबसे ज्यादा चोट नीलेश साहू को लगी है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। वहीं तेजराम साहू का भी आईसीयू में इलाज चल रहा है।

पुलिस ने इस मामले में सोहन वर्मा (31), मोहन वर्मा (43), रामगोपाल वर्मा (72) और राजा राजपूत (22) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल एक लोहे का जैक रॉड और हॉकी स्टिक जब्त की गई है।

जानिए क्या है पूरा मामला

डबरापारा की रहने वाली पूजा साहू ने पुरानी भिलाई थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि बुधवार की रात 11 बजे हाउसिंग बोर्ड से कार में परिवार के साथ अपने घर दक्षिण डबरापारा, भिलाई-03 वापस आ रहे थे। साथ में जेठ तेजराम साहू, जेठानी सैलजा साहू और बच्चे भी थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

घर लौटते समय डबरापारा पुल के नीचे एक पिकअप गाड़ी खड़ी थी, जिसकी वजह से हमारी कार आगे नहीं जा पा रही थी। हमने फोन करके पिकअप वाले को गाड़ी हटाने के लिए कहा। पिकअप का मालिक सोहन वर्मा आया, लेकिन गाड़ी हटाने की बजाय झगड़ा करने लगा।

महिला ने बताया कि इसी दौरान मेरे पति नीलेश साहू भी हमें लेने के लिए वहां आ गए। तभी सोहन वर्मा का बड़ा भाई मोहन वर्मा, राजा और उनके कुछ अन्य साथी भी वहां आ गए और हमें गालियां देने लगे।

पीड़िता ने बताया कि पति नीलेश ने गाली न देने और गाड़ी हटाने को कहा, इसी बात पर सब लोग एक साथ मिलकर मेरे पति और जेठ को जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट करने लगे। सोहन वर्मा ने अपनी पिकअप से एक लोहे की रॉड निकाली और मेरे पति नीलेश साहू के सिर और पैर पर, और जेठ तेजराम साहू के भी सिर और पैर पर रॉड से वार किया, जिससे दोनों को गंभीर चोटें आईं।

जब मेरी जेठानी सैलजा साहू बीच-बचाव करने गईं, तो उन्हें भी गंदी गालियां दी गईं और जान से मारने की धमकी दी गई। राजा ने पाइप से और बाकी लोगों ने हाथ-मुक्के से उन्हें भी पीटा, जिससे उनके शरीर और पैर में चोटें आईं।

मारपीट में मेरे पति और जेठ के सिर से काफी खून बहा। अगर हम बीच-बचाव न करते तो वे लोग आज उन्हें जान से मार डालते।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47