Advertisement

सूरजपुर जिले के चांदनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार (31 जुलाई) को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब करीब 20 वर्षीय युवती थाना परिसर में लगे रेडियो टावर पर चढ़ गई

सूरजपुर जिले के चांदनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार (31 जुलाई) को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब करीब 20 वर्षीय युवती थाना परिसर में लगे रेडियो टावर पर चढ़ गई। युवती का आरोप है कि उसका प्रेमी उसे छोड़कर कई महीने पहले चला गया था।

तब से उसका कोई पता नहीं है और मोबाइल भी बंद आ रहा है। इसी बात से नाराज युवती पुलिस से उसे थाने बुलाकर शादी कराने की मांग करने लगी।

दोनों पिछले 3-4 साल से रिलेशन में थे। सूचना मिलते ही थाना परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई। करीब 4-5 घंटे की मशक्कत और समझाइश के बाद पुलिस ने युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया।

बयान दर्ज कराने आई थी, अचानक टावर पर चढ़ गई

पुलिस के अनुसार, युवती ने पहले अपने प्रेमी के संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। इसी शिकायत के सिलसिले में उसे बयान दर्ज कराने के लिए शुक्रवार को थाने बुलाया गया था। बताया जा रहा है कि बयान की प्रक्रिया के दौरान युवती अचानक थाना परिसर में लगे रेडियो टावर पर चढ़ गई। घटना से पुलिसकर्मियों और मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

प्रेमी को बुलाने और शादी कराने की मांग पर अड़ी रही

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती लगातार अपने प्रेमी को थाने बुलाने और दोनों की शादी कराने की मांग करती रही। घटना के समय उसके परिवारवाले, गांव के सरपंच, उपसरपंच और अन्य ग्रामीण भी थाना परिसर में मौजूद थे। सभी ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ी रही।

पुलिसकर्मी टावर पर चढ़े, सुरक्षित नीचे उतारा

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने जोखिम उठाते हुए रेडियो टावर पर चढ़कर युवती तक पहुंच बनाई। काफी देर तक समझाइश देने के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। युवती को नीचे लाने के बाद पुलिस ने उसे शांत कराया और उसके परिजनों से भी चर्चा की।

पुलिस का कहना है कि युवती की शिकायत पर जांच की जा रही है। मामले के सभी पहलुओं की पड़ताल की जाएगी और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद कुछ समय तक थाना परिसर में लोगों की भीड़ लगी रही। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और जांच पूरी होने तक संयम बनाए रखें।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47