Advertisement

मौसम विभाग ने आज (1 अगस्त) प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है

मौसम विभाग ने आज (1 अगस्त) प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। अगले दो दिनों तक भी मौसम का यही रुख बने रहने के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, विदर्भ और उससे लगे मध्य प्रदेश पर बना डीप डिप्रेशन अभी भी एक्टिव है। वहीं मानसून ट्रफ जैसलमेर, उदयपुर और इंदौर होते हुए इसी सिस्टम के केंद्र से गुजर रही है। इसी के असर से पिछले दो दिनों से प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हो रही है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

पिछले 24 घंटे में अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि बस्तर और दुर्ग संभाग के कुछ इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई। अच्छी बारिश के चलते 1 जून से अब तक प्रदेश में मौसमी बारिश सामान्य से सिर्फ 1% कम रह गई है।

लगातार बारिश का असर नदियों के जलस्तर पर भी दिख रहा है। रायगढ़ और सारंगढ़ के बीच बहने वाली महानदी डेंजर जोन में पहुंच गई है, जिससे पुसौर विकासखंड के सुरजगढ़, सिंघपुरी, चंघोरी, बाराडोली, परसापाली और खफरापाली गांवों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। वहीं धमतरी जिले में महानदी में लापता तीन लोगों में से एक का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47