Advertisement

दुर्ग जिले में गिरवी रखे सोने के जेवर वापस न करने के आरोप में एक ज्वेलर्स संचालक को गिरफ्तार किया गया

दुर्ग जिले में गिरवी रखे सोने के जेवर वापस न करने के आरोप में एक ज्वेलर्स संचालक को गिरफ्तार किया गया है। खुर्सीपार थाना क्षेत्र में वार्ड पार्षद की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई है। पार्षद ने अपनी पत्नी के 44.300 ग्राम सोने के जेवर 4.50 लाख रुपए के बदले गिरवी रखे थे, लेकिन पूरी रकम चुकाने के बाद भी उन्हें जेवर वापस नहीं मिले।

पुलिस के अनुसार, बिहारी कॉलोनी न्यू खुर्सीपार निवासी और वार्ड क्रमांक-47 (राधाकृष्ण मंदिर वार्ड) के पार्षद भूपेंद्र कुमार यादव ने दिसंबर 2025 में आर्थिक परेशानी के चलते अपनी पत्नी रुचि यादव के दो सोने की चूड़ियां और एक सोने का हार, कुल 44.300 ग्राम सोना, सुभाष मार्केट स्थित जय मातादी ज्वेलर्स में 4.50 लाख रुपए में गिरवी रखा था। दोनों पक्षों के बीच एक प्रतिशत मासिक ब्याज तय हुआ था।

शिकायतकर्ता भूपेंद्र यादव ने जनवरी से जून 2026 तक हर महीने 4500 रुपए के हिसाब से कुल 27 हजार रुपये ब्याज चुकाया। इसके बाद 14 जुलाई 2026 को उन्होंने अपने मित्र सौरभ शर्मा के साथ दुकान पहुंचकर पूरी 4.50 लाख रुपए की गिरवी राशि भी लौटा दी। हालांकि, ज्वेलर्स संचालक अमित सोनी ने उन्हें जेवर वापस नहीं किए और महीनों तक “आज-कल दे दूंगा” कहकर टालता रहा।

जेवर वापस न मिलने पर वार्ड पार्षद ने खुर्सीपार पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। भिलाई नगर एडिशनल एसपी शोभराज अग्रवाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर थाना खुर्सीपार में अपराध दर्ज कर त्वरित जांच की गई। जांच में बेईमानीपूर्वक गिरवी रखे जेवर वापस न करने की बात सामने आने पर आरोपी अमित सोनी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

पुलिस को आशंका है कि आरोपी अमित सोनी ने इसी तरीके से अन्य लोगों के साथ भी धोखाधड़ी की हो सकती है। मामले की जांच जारी है।

‘आज नहीं… कल आना’, एक महीने तक चलता रहा यही सिलसिला

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

आरोप है कि पूरी रकम लेने के बाद भी अमित सोनी ने जेवर वापस नहीं किए। हर बार किसी न किसी बहाने से उन्हें वापस भेज दिया गया। 19 जुलाई को दोबारा मिलने पर आरोपी ने एक सप्ताह का समय मांगा, लेकिन तय समय गुजरने के बाद भी जेवर नहीं लौटाए। लगातार टालमटोल से परेशान होकर पार्षद ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

जांच में सामने आया विश्वास तोड़ने का तरीका

भिलाई नगर एडिशनल एसपी शोभराज अग्रवाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी आर्थिक जरूरतमंद लोगों से सोने के जेवर गिरवी रखवाता था। जब ग्राहक तय रकम लेकर जेवर छुड़ाने पहुंचते थे तो उन्हें लगातार बहाने बनाकर टाल दिया जाता था। आरोप है कि गिरवी राशि लेने के बाद भी जेवर वापस नहीं किए जाते थे, जिससे लोगों के विश्वास का दुरुपयोग होता था।

अन्य लोगों के साथ भी इसी तरह की आशंका

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया है कि करताल सिंह, विकास अग्रवाल और शहोद्रा यादव सहित कुछ अन्य लोगों को भी इसी तरह जेवर वापस नहीं मिलने की जानकारी मिली है। पुलिस इन तथ्यों की भी जांच कर रही है। यदि जांच में ऐसे और मामले सामने आते हैं तो आरोपी के खिलाफ अतिरिक्त धाराएं और प्रकरण दर्ज किए जा सकते हैं।

आरोपी गिरफ्तार, अब जेवरों का हिसाब खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने आरोपी अमित सोनी के खिलाफ थाना खुर्सीपार में अपराध क्रमांक 312/2026 दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। फिलहाल गिरवी रखे गए जेवरों की स्थिति, उनके उपयोग और अन्य संभावित पीड़ितों के संबंध में जांच जारी है।

एएसपी बोले- शिकायत मिलते ही की गई त्वरित कार्रवाई

भिलाई नगर एडिशनल एसपी शोभराज अग्रवाल ने बताया कि शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। जांच में प्रथम दृष्टया बेईमानीपूर्वक गिरवी रखे जेवर वापस नहीं करने के तथ्य सामने आए, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। मामले के सभी पहलुओं की जांच जारी है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47