Advertisement

कोरबा के रामपुर में देसी शराब दुकान को बरबसपुर मुख्य मार्ग पर स्थानांतरित करने की आबकारी विभाग की तैयारी का स्थानीय लोगों ने विरोध किया

कोरबा के रामपुर में देसी शराब दुकान को बरबसपुर मुख्य मार्ग पर स्थानांतरित करने की आबकारी विभाग की तैयारी का स्थानीय लोगों ने विरोध किया। शुक्रवार को निरीक्षण करने पहुंची आबकारी विभाग की टीम को महिलाओं के विरोध का सामना करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, रामपुर की वर्तमान शराब भट्टी को अस्थाई रूप से बरबसपुर मुख्य मार्ग पर शिफ्ट करने और बाद में स्थाई रूप से संचालित करने की योजना थी। इसकी सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्र हो गईं और मौके पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। महिलाओं ने चेतावनी दी कि क्षेत्र में शराब दुकान किसी भी कीमत पर नहीं खुलने दी जाएगी।विरोध प्रदर्शन में महिलाओं के साथ पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर भी पहुंचे और उनका समर्थन किया। उन्होंने कहा कि शराब दुकान से क्षेत्र का माहौल खराब होगा। रामपुर भट्टी को हटाने की मांग लंबे समय से की जा रही है।विरोध की सूचना मिलते ही उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन को जानकारी दी गई, जिसके बाद तहसीलदार भी घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों से चर्चा की।स्थानीय महिला गायत्री मिरी ने बताया कि आबकारी विभाग ने यहां दुकान खोलने के लिए निरीक्षण किया था। पहले भी जिला प्रशासन को पत्र लिखकर विरोध दर्ज कराया गया था। उन्होंने आशंका जताई कि शराब दुकान खुलने के बाद यहां का माहौल बिगड़ जाएगा और स्कूल-कॉलेज के बच्चे व महिलाएं प्रभावित होंगी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

रामपुर शराब भट्टी को हटाने की मांग को लेकर स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं। इस भट्टी में भीड़ और विवाद के कारण कई बार मारपीट की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। कुछ दिन पहले भी यहीं मारपीट का मामला दर्ज हुआ था। क्षेत्र के पार्षद ने भी भट्टी हटाने को लेकर मोर्चा खोल रखा है।

इस संबंध में आबकारी अधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। फिलहाल रामपुर स्थित शराब दुकान अपने पुराने स्थान पर ही संचालित हो रही है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47