Advertisement

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शनिवार को तमिलनाडु दौरे पर चेन्नई एयरपोर्ट पहुंचे

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शनिवार को तमिलनाडु दौरे पर चेन्नई एयरपोर्ट पहुंचे। वह मामल्लापुरम में कांग्रेस के जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों के लिए 23 जुलाई से 1 अगस्त तक चले 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह को संबोधित करेंगे।

साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर रोडमैप तैयार करेंगे। बैठक का मुख्य फोकस बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को अधिक प्रभावी ढंग से जोड़ना है।

बैठक के बाद राहुल गांधी राज्य के सांसदों, विधायकों, पूर्व विधायकों और पूर्व उम्मीदवारों के साथ भी अलग से बैठक करेंगे।