भाजपा ने पश्चिम बंगाल की रेजीनगर और नंदीग्राम विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने रेजीनगर से शाश्वर सरकार और नंदीग्राम से हसीरानी रथ को टिकट दिया है।
हसीरानी रथ CM शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की मां हैं। बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के तीसरे दिन, 6 मई की रात नॉर्थ 24 परगना के मध्यमग्राम में 42 साल के चंद्रनाथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
इस साल अप्रैल-मई के दौरान बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत हुई थी। पार्टी को 207 सीटें मिलीं। वहीं तृणमूल कांग्रेस 80 और कांग्रेस 2 सीटों पर सिमट गई। इसी के साथ ममता बनर्जी 15 साल बाद सत्ता से बाहर हो गईं।

















