Advertisement

छत्तीसगढ़ में बिजली दरों में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर कांग्रेस ने राज्य सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की

छत्तीसगढ़ में बिजली दरों में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर कांग्रेस ने राज्य सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है। जांजगीर-चांपा में आयोजित पत्रकार वार्ता में जिला कांग्रेस कमेटी ने बताया कि अगस्त से प्रदेशभर में स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़ी हुई बिजली दरें वापस लेने की मांग को लेकर अभियान शुरू किया जाएगा।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने बताया कि अगस्त से कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से स्मार्ट मीटर हटाने और बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में आवेदन भरवाएंगे। यह अभियान लगातार दो महीने तक चलाया जाएगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

घर-घर अभियान पूरा होने के बाद जिला मुख्यालयों में बिजली कार्यालयों का घेराव किया जाएगा। इस दौरान एकत्रित आवेदन संबंधित अधिकारियों को सौंपे जाएंगे और उनकी पावती भी ली जाएगी।

अंतिम चरण में मुख्यमंत्री निवास का घेराव

कांग्रेस ने बताया कि आंदोलन के अंतिम चरण में मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा। इस दौरान जनता की मांगों को सरकार के सामने रखा जाएगा।

भाजपा सरकार पर बिजली दर बढ़ाने का आरोप

जांजगीर-चांपा विधायक अभ्यास कश्यप ने आरोप लगाया कि जुलाई से घरेलू, गैर-घरेलू और कृषि उपभोक्ताओं की बिजली दरों में फिर से बढ़ोतरी की गई है। उनका दावा है कि भाजपा सरकार बनने के बाद अब तक पांच बार बिजली दरें बढ़ाई जा चुकी हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47