Advertisement

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अब तक प्रदेश में मानसून सामान्य बना हुआ है और औसत से केवल 3 प्रतिशत कम (-03%) बारिश रिकॉर्ड की गई है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अगस्त-सितंबर 2026 में देशभर में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। हालांकि, मध्य भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य या सामान्य से अधिक बारिश के संकेत हैं, जिससे छत्तीसगढ़ में भी अच्छी बारिश की उम्मीद बनी हुई है।

इस बीच लगातार बारिश से नारायणपुर में बाढ़ से BSF के कई कैंप पानी में डूब गए। जवानों को जान बचाने के लिए पेड़ों और कैंप की छतों पर चढ़ना पड़ा। बाद में सभी को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। इस पूरे ऑपरेशन का वीडियो केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के सोशल मीडिया अकाउंट X पर भी शेयर किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं एक-दो जगहों पर तेज बारिश के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है।