Advertisement

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में फ्रेंडशिप-डे के दिन हुए एक सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में फ्रेंडशिप-डे के दिन हुए एक सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना बालोद शहर से लगभग 3 किलोमीटर दूर दल्लीराजहरा मार्ग पर गोंदली नहर के आगे हुई।

मृतकों की पहचान जगन्नाथपुर निवासी गेमन लाल देशमुख (21) और परसदा निवासी अरुण साहू (23) के रूप में हुई है। दोनों दोस्त फ्रेंडशिप-डे मनाने के लिए घूमने निकले थे।

हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए युवकों में जगन्नाथपुर निवासी याशु देशमुख (18) शामिल है, जो मृतकों के साथ एक बाइक पर सवार था। दूसरी बाइक पर सवार दल्लीराजहरा निवासी नरेंद्र निषाद (31) और सिकोसा निवासी पोषण कुमार गोयल (32) भी घायल हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा तब हुआ, जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक करीब 200 मीटर तक ट्रक के पहियों के नीचे घिसटती रही, जिससे शव बुरी तरह कुचल गए।

ट्रक से टकराई बाइक, दूसरी बाइक को चपेट में लिया

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बालोद पुलिस के अनुसार, रविवार शाम करीब 4:30 बजे सिकोसा की ओर से दल्लीराजहरा जा रही बाइक पहले एक ट्रक से टकराई। इसके बाद तेज रफ्तार ट्रक ने सामने चल रही स्प्लेंडर बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इस बाइक पर तीन युवक सवार थे।

टक्कर के बाद याशु देशमुख बाइक से छिटककर सड़क के दूसरी ओर जा गिरा, जबकि बाइक चला रहे गेमन लाल देशमुख और पीछे बैठे वरुण साहू ट्रक के पहियों की चपेट में आ गए।

200 मीटर तक बाइक को घसीटता रहा ट्रक, घर्षण से लगी आग

हादसा इतना भीषण था कि ट्रक में फंसी बाइक को वह करीब 200 मीटर तक घसीटता ले गया। इस दौरान सड़क पर घर्षण के कारण बाइक में आग लग गई और वह पूरी तरह जलकर खाक हो गई। हादसे के करीब 40 मिनट बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

एक माह पहले ही खरीदी थी बाइक, दस्तावेज का काम कराने गए थे

ग्रामीणों के अनुसार, जगन्नाथपुर के याशु देशमुख ने करीब एक माह पहले दल्लीराजहरा से कांकेर पासिंग की स्प्लेंडर बाइक खरीदी थी। बाइक के दस्तावेज संबंधी काम के लिए वह दल्लीराजहरा स्थित डीलर के पास जा रहा था।

इस दौरान वह अपने दोस्त वरुण साहू और गेमन लाल देशमुख को भी साथ लेकर गया था। तीनों दोस्त काम पूरा होने के बाद वापस लौट रहे थे। तभी यह हादसा हो गया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47