Advertisement

दुर्ग पुलिस ने जिले में जुआ, सट्टा और ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ साल 2026 में अब तक बड़ी कार्रवाई की

दुर्ग पुलिस ने जिले में जुआ, सट्टा और ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ साल 2026 में अब तक बड़ी कार्रवाई की है। जनवरी से अब तक 120 मामलों में 477 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान 39.29 लाख रुपए कैश, 522 मोबाइल, 32 लैपटॉप, 70 बाइक-कार समेत 1.65 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति जब्त की गई है।

पुलिस का कहना है कि कार्रवाई अब केवल मौके पर पकड़े गए लोगों तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे नेटवर्क, उसके संचालकों और आर्थिक लाभ लेने वालों तक जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है।

ऑनलाइन सट्टे के मामलों में पुलिस मोबाइल, लैपटॉप, बैंक खातों के रिकॉर्ड, यूपीआई ट्रांजेक्शन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर गिरोहों की पहचान कर रही है। आधुनिक तकनीक और नए कानूनों की मदद से संगठित अपराध पर प्रभावी नियंत्रण का प्रयास किया जा रहा है।

साल 2026 में जुआ के 30 मामले दर्ज किए गए, जिनमें 221 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 22.80 लाख रुपए नकद, 111 मोबाइल, 56 बाइक-कार और करीब 48.18 लाख रुपए की अन्य सामग्री जब्त की।

सट्टे के 65 मामलों में 155 आरोपी पकड़े गए

सट्टे के 65 मामलों में 155 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इन मामलों में 9.22 लाख रुपए नकद, 221 मोबाइल, 16 लैपटॉप, आठ बाइक-कार तथा करीब 63.96 लाख रुपए की अन्य सामग्री जब्त की गई।

ऑनलाइन सट्टे के 25 मामलों में 101 गिरफ्तार

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ 25 मामलों में कार्रवाई करते हुए 101 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 7.26 लाख रुपए नकद, 190 मोबाइल, 16 लैपटॉप, छह बाइक-कार और करीब 53.39 लाख रुपए की अन्य सामग्री जब्त की।

सोशल मीडिया और बैंकिंग नेटवर्क भी जांच के दायरे में

एएसपी ग्रामीण मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि जिले में जुआ और सट्टे के बढ़ते नेटवर्क को खत्म करने के लिए साल की शुरुआत से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जांच में साइबर तकनीक, डिजिटल साक्ष्य, बैंक खातों के लेन-देन, यूपीआई ट्रांजेक्शन, मोबाइल डेटा और सोशल मीडिया गतिविधियों का भी विश्लेषण किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि साल 2026 में दर्ज जुआ और सट्टे के 21 मामलों में संगठित अपराध से संबंधित धाराएं भी जोड़ी गई हैं। इन मामलों में केवल गिरफ्तार आरोपियों ही नहीं, बल्कि पूरे सिंडिकेट, मुख्य संचालकों, आर्थिक लाभ लेने वालों और तकनीकी सहायता देने वालों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। साथ ही अपराध से अर्जित संपत्ति और आर्थिक नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है।

अभियान आगे भी रहेगा जारी

पुलिस के अनुसार, साल 2026 में अब तक जुआ, सट्टा और ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ 120 मामलों में कार्रवाई करते हुए 477 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने कुल 39.29 लाख रुपए नकद, 522 मोबाइल, 32 लैपटॉप, 70 बाइक-कार और 1.65 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की है। पुलिस का कहना है कि संगठित अपराध के पूरे नेटवर्क के खिलाफ आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47