Advertisement

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में रविवार रात सरेराह कांग्रेस नेता की हत्या कर दी गई

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में रविवार रात सरेराह कांग्रेस नेता की हत्या कर दी गई। लूट की नीयत से बाइक सवार 4 बदमाशों ने उन्हें रोका। विरोध करने पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद 4 हजार कैश और मोबाइल लेकर भाग निकले। कांग्रेस नेता के साथ बाइक पर बैठे 2 युवकों ने किसी तरह भाग अपनी जान बचाई।

मामला जेवरा सिरसा पुलिस चौकी क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, प्रकाश सिंह कश्यप ग्राम तुमाकला के रहने वाले थे और वह पंच थे। जबकि उनकी पत्नी सरपंच है। इसके अलावा प्रकाश कांग्रेस के धमधा मंडल कोषाध्यक्ष भी थे। फिलहाल, पुलिस मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के सामने हंगामा किया। उन्होंने भाजपा सरकार के खिलाफ नारे लगाए और कहा कि सरकार अपराध पर लगाम लगाने नाकाम रही है। साथ ही उन्होंने एसपी को ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

शंकराचार्य अस्पताल गए थे कांग्रेस नेता

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस मंडल कोषाध्यक्ष प्रकाश सिंह कश्यप (45) अपने 2 साथियों के साथ रविवार रात भिलाई के शंकराचार्य अस्पताल किसी रिश्तेदार से मिलने पहुंचे थे। खाना खाने के बाद करीब 2 बजे रात को वह बाइक से अपने घर लौट रहे थे। करहीडीह और चिखली चौक के बीच 4 बाइक सवारों ने उन्हें डंडा अड़ाकर रोका।

बदमाशों ने प्रकाश सिंह कश्यप से मोबाइल और कैश छीनने की कोशिश की, जब उन्होंने विरोध किया तो बदमाशों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। जिससे प्रकाश सिंह कश्यपर गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद आरोपी मोबाइल और करीब 4 हजार कैश लूटकर मौके से फरार हो गए।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47