Advertisement

सक्ती जिले में नए शिक्षण सत्र के साथ ही पुलिस ने नाबालिगों के वाहन चलाने के खिलाफ अभियान तेज कर दिया

सक्ती जिले में नए शिक्षण सत्र के साथ ही पुलिस ने नाबालिगों के वाहन चलाने के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। सोमवार को अनुनय कॉन्वेंट स्कूल के सामने विशेष जांच की गई।

जांच के दौरान 12 नाबालिग छात्र बाइक और स्कूटी चलाते मिले। वहीं, कुछ बालिग छात्र भी बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाते पकड़े गए।

27 हजार रुपए का जुर्माना

सभी मामलों में पुलिस ने चालानी कार्रवाई करते हुए कुल 27 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देश पर चलाया गया। यातायात प्रभारी निरीक्षक वाय.एन. शर्मा के नेतृत्व में एएसआई सुरेंद्र सिंह और एएसआई महानदिया ने जांच की।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

स्कूल और अभिभावकों को दी जा रही समझाइश

यातायात पुलिस ने बताया कि नए सत्र की शुरुआत से ही स्कूलों और अभिभावकों को जागरूक किया जा रहा है। स्कूलों से भी कहा गया है कि नाबालिग छात्रों को दोपहिया वाहन से स्कूल आने से रोका जाए।

अभिभावकों से पुलिस की अपील

एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने अभिभावकों से कहा कि वे अपने नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति न दें। इससे सड़क हादसों का खतरा बढ़ता है। यातायात प्रभारी वायएन शर्मा ने कहा कि नाबालिगों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। आगे भी नियम तोड़ने वालों पर सख्त चालानी कार्रवाई की जाएगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47