Advertisement

राजधानी रायपुर में मंगलवार सुबह सड़क हादसे में 3 साल के मासूम की मौत हो गई

राजधानी रायपुर में मंगलवार सुबह सड़क हादसे में 3 साल के मासूम की मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 8 बजे विधानसभा अंडरब्रिज सर्विस रोड के पास हुआ। यहां भुवंस स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही विधानसभा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बस को जब्त कर चालक धलेंद्र साहू को गिरफ्तार कर लिया। बस चालक और कंडक्टर से थाने में पूछताछ की जा रही है।पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

विधानसभा थाना पुलिस के अनुसार, विधानसभा क्षेत्र के अंडरब्रिज के पास राजा देवार का परिवार रहता है। मंगलवार सुबह करीब 8 बजे भुवंस स्कूल की बस बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी।

इसी दौरान सर्विस रोड पर राजा देवार का 3 साल का बेटा मुन्ना अचानक बस की चपेट में आ गया। हादसे में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई।

परिजनों ने थाने का किया घेराव

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

हादसे के बाद गुस्साए परिजन और बस्ती के लोग बड़ी संख्या में विधानसभा थाना पहुंच गए। उन्होंने आरोपी बस चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए थाने का घेराव किया।

परिजनों का कहना है कि स्कूल बसों की तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

पुलिस ने परिजनों को उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। वहीं, बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

डायल-112 की टीम का क्विक रिस्पांस

विधानसभा ओवरब्रिज के पास सड़क हादसे में 3 साल के बच्चे की मौत के बाद डायल-112 में तैनात आरक्षक दीपक लहरे और चालक ने तत्परता दिखाते हुए शव को सुरक्षित मेकाहारा मर्चुरी पहुंचाया।

साथ ही भीड़ नियंत्रित कर कानून-व्यवस्था और यातायात सुचारु बनाए रखने में सराहनीय भूमिका निभाई। अफसरों ने डायल 112 में पदस्थ पुलिसकर्मी को ईनाम दिया है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57