Advertisement

रामानुजगंज के स्टेट बैंक रोड स्थित एक कपड़े की दुकान में मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे आग लग गई

रामानुजगंज के स्टेट बैंक रोड स्थित एक कपड़े की दुकान में मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे आग लग गई। आग तेजी से फैल गई और पूरी दुकान इसकी चपेट में आ गई। शुरुआती अनुमान के मुताबिक इस हादसे में 50 लाख रुपए से ज्यादा के नुकसान की आशंका है।

दरअसल, सुबह टहलने निकले लोगों ने दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती देखीं। उन्होंने तुरंत दुकान संचालक निहाल जायसवाल को सूचना दी। इसके बाद नगर पालिका की फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया गया।

दमकल पहुंची, लेकिन पानी खत्म हो गया

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। तब तक आग काफी फैल चुकी थी और दुकान में रखा कपड़ा व अन्य सामान जल रहा था। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन फायर ब्रिगेड के वाहन का पानी खत्म हो गया।

स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इसके बाद नगर पालिका के पानी के टैंकर से बाल्टियों के जरिए पानी डालकर आग बुझाई गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक दुकान का अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था।

पार्षद और लोगों ने किया सहयोग

आग बुझाने के दौरान युवा पार्षद पवन गुप्ता, रवि रंजन पाल, अमित गुप्ता, रोहित गुप्ता समेत कई स्थानीय लोग मौके पर मौजूद रहे। सभी ने आग बुझाने में सक्रिय सहयोग किया।

एक सप्ताह में दूसरी बड़ी आग

रामानुजगंज नगर में एक सप्ताह के भीतर आग लगने की यह दूसरी बड़ी घटना है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से व्यापारियों और लोगों में चिंता बढ़ गई है।

शॉर्ट सर्किट की आशंका, जांच जारी

आग लगने की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है। प्रशासन मामले की जांच कर रहा है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47