Advertisement

नवा रायपुर में कुछ युवकों का खतरनाक स्टंट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है

नवा रायपुर में कुछ युवकों का खतरनाक स्टंट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक चलती कार के बोनट पर लेटकर और चलती गाड़ी में चढ़ने की कोशिश करते हुए रील बनाते नजर आ रहे हैं। वहीं, कुछ युवक कार से बाहर निकलकर भी वीडियो शूट कर रहे हैं।

इसी तरह बिलासपुर में नेशनल हाईवे स्थित कोनी-सेंदरी रोड पर भी कार की सनरूफ से बाहर निकलकर दो युवतियां रील बनाती दिखाई दीं। इस घटना का वीडियो पीछे चल रहे कार सवार ने अपने मोबाइल से रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दोनों मामलों के वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने वाहन चालक और स्टंट करने वाले युवकों-युवतियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, पुलिस ने अब तक दोनों मामलों में कोई कार्रवाई नहीं की है।

केस- 1 नवा रायपुर में चलती कार में स्टंटबाजी

नवा रायपुर में सोमवार रात कुछ युवक चलती कार में खतरनाक स्टंट करते नजर आए। कोई चलती कार के बोनट पर लेटकर रील बना रहा था, तो कुछ युवक चलती कार पर चढ़ने की कोशिश करते दिखे। वहीं, कुछ युवक कार की सनरूफ से बाहर निकलकर वीडियो शूट करते रहे।

कुछ सेकेंड की रील बनाने के लिए उन्होंने खुलेआम ट्रैफिक नियमों की अनदेखी की। इस दौरान उन्होंने न केवल अपनी जान जोखिम में डाली, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालकों और राहगीरों की सुरक्षा भी खतरे में डाल दी। किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता था।

वीडियो के आधार पर हो सकती है कार्रवाई

फिलहाल इस मामले में ट्रैफिक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि, वायरल वीडियो के आधार पर वाहन और उसमें सवार युवकों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बिलासपुर की तस्वीरें देखिए-

केस- 2 बिलासपुर में NH पर चलती कार में रील बनाई

बिलासपुर में नेशनल हाईवे पर कोनी-सेंदरी रोड में चलती कार की सनरूफ से बाहर निकलकर 2 युवती मोबाइल से वीडियो बनाती नजर आईं। दूसरी कार में सवार लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

लोगों का कहना है कि पुलिस रीलबाजी और स्टंटबाजी के खिलाफ लगातार अभियान चलाने का दावा करती है, लेकिन इसके बावजूद इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन बेखौफ जारी है।

ट्रैफिक ASP बोले- पेरेंट्स पर भी होगी कार्रवाई

एएसपी ट्रैफिक रामगोपाल करियारे ने बताया कि यदि स्टंटबाजी या सड़क पर रील बनाने जैसी गतिविधियों में कोई नाबालिग शामिल पाया जाता है, तो उसके पेरेंट्स को थाने बुलाकर समझाइश दी जाती है और उनसे माफीनामा भी भरवाया जाता है, ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा न हो।

ASP ने कहा कि समझाइश के बावजूद यदि दोबारा ऐसी हरकत सामने आती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने युवाओं से अपील की कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पाने के लिए अपनी और दूसरों की जान जोखिम में न डालें।

सड़क पर स्टंटबाजी या रील बनाने के बजाय यातायात नियमों का पालन करें और जिम्मेदार नागरिक की तरह व्यवहार करें। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक पुलिस का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47