Advertisement

छ्त्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के पिपली थाना (बुर्गी) क्षेत्र में माओवादियों के नाम से बैनर और पोस्टर लगाए जाने के मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने दंतेवाड़ा के किरंदुल निवासी युवक को गिरफ्तार किया

छ्त्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के पिपली थाना (बुर्गी) क्षेत्र में माओवादियों के नाम से बैनर और पोस्टर लगाए जाने के मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने दंतेवाड़ा के किरंदुल निवासी युवक को गिरफ्तार किया है।

आरोपी को अहमदाबाद से गिरफ्तार करने के बाद पुलिस रिमांड पर लिया गया। इसके बाद गढ़चिरौली पुलिस की टीम किरंदुल पहुंची और आरोपी के घर की तलाशी सहित अन्य आवश्यक कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, पिपली थाना (बुर्गी) क्षेत्र में माओवादियों के नाम से बैनर और पोस्टर लगाए गए थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए पिपली थाने में अपराध क्रमांक 01/2026 दर्ज किया गया।

इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS), महाराष्ट्र पुलिस एक्ट और गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) की अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई।

अहमदाबाद से हुई गिरफ्तारी

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जांच के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसी क्रम में किरंदुल निवासी ईश्वर राव को 27 जुलाई 2026 को अहमदाबाद से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे पुलिस रिमांड पर लिया गया और मामले में पूछताछ की गई।

गढ़चिरौली पुलिस पहुंची किरंदुल

मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए गढ़चिरौली पुलिस की टीम 30 जुलाई 2026 को दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल पहुंची। यहां स्थानीय प्रक्रिया का पालन करते हुए आरोपी के मकान की तलाशी ली गई और जांच से जुड़े दस्तावेज और अन्य आवश्यक कार्य किए गए।

दंतेवाड़ा ASP आरके बर्मन ने मामले की पुष्टि की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच जारी है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े सभी तथ्यों और संभावित कड़ियों की पड़ताल कर रही है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47