Advertisement

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार (5 अगस्त) को मंत्रालय महानदी भवन में राज्य मंत्रिपरिषद की अहम बैठक होगी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार (5 अगस्त) को मंत्रालय महानदी भवन में राज्य मंत्रिपरिषद की अहम बैठक होगी। बैठक में नई योजनाओं के साथ कृषि, ग्रामीण विकास, उद्योग और निवेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है।

माना जा रहा है कि कैबिनेट बैठक में जनहित से जुड़े कई अहम फैसलों को मंजूरी मिल सकती है। इससे प्रदेशवासियों को राहत और नई सौगात मिलने की उम्मीद है। हालांकि सरकार ने अभी बैठक का आधिकारिक एजेंडा जारी नहीं किया है।

अलग-अलग विभाग कैबिनेट के सामने अपने-अपने प्रस्ताव पेश करेंगे। इनमें अधोसंरचना विकास, किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए नई योजनाएं, उद्योगों को बढ़ावा देने वाले प्रावधान और निवेश आकर्षित करने से जुड़े विषय शामिल हो सकते हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बैठक में कई विभागों के वित्तीय स्वीकृति से जुड़े प्रस्तावों पर भी विचार होने की संभावना है। इन प्रस्तावों के जरिए विभिन्न विकास कार्यों को गति देने की तैयारी है।

विधेयकों और प्रशासनिक सुधारों पर भी मंथन

कैबिनेट बैठक में कुछ नए विधेयकों के प्रारूप और प्रशासनिक सुधारों से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हो सकती है। सरकार हाल के महीनों में निवेश, ऊर्जा, खेल नीति और प्रशासनिक सरलीकरण जैसे क्षेत्रों में लगातार फैसले ले रही है।

इन क्षेत्रों से जुड़े नए प्रस्तावों को भी कैबिनेट की मंजूरी मिलने की संभावना जताई जा रही है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47