Advertisement

भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी), रोजगार और टाउनशिप से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस बुधवार को रायपुर में ‘भिलाई बचाओ पदयात्रा’ निकालेगी

भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी), रोजगार और टाउनशिप से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस बुधवार को रायपुर में ‘भिलाई बचाओ पदयात्रा’ निकालेगी। कांग्रेस का कहना है कि सरकार की कथित लापरवाही, अनियमितताओं और लोगों के शोषण के विरोध में पदयात्रा निकाली जा रही है।

पार्टी के अनुसार, भिलाई स्टील प्लांट से जुड़े हजारों कर्मचारियों और स्थानीय लोगों के हितों की रक्षा तथा उनकी समस्याओं की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसके साथ ही पदयात्रा के दौरान स्मार्ट मीटर बदलवाने से जुड़े फॉर्म भी लोगों को बांटे जाएंगे।

कार्यक्रम के तहत सुबह 10 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता टाटीबंध स्थित भारत माता स्कूल के पास एकत्र होंगे। यहां से पदयात्रा कांग्रेस कार्यालय की ओर रवाना होगी। सुबह 10:30 बजे शंकर नगर स्थित राजीव भवन और 11 बजे गांधी मैदान स्थित कांग्रेस भवन में शहीद महेंद्र कर्मा की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

इस दौरान कांग्रेस नेता उनके राजनीतिक योगदान और आदिवासी समाज के लिए किए गए कार्यों को याद करेंगे।

2 वार्डों में स्मार्ट मीटर बदलने के फॉर्म बांटे जाएंगे

दिनभर के कार्यक्रमों के बाद शाम को शहर के दो वार्डों में स्मार्ट मीटर बदलने के लिए आवेदन फॉर्म वितरण अभियान चलाया जाएगा। पहला कार्यक्रम शाम 5 बजे पंडित जवाहरलाल नेहरू ब्लॉक के मदर टेरेसा वार्ड क्रमांक-47 स्थित श्याम नगर श्रीकृष्ण मंदिर परिसर में होगा।

दूसरा कार्यक्रम शाम 5:30 बजे लेफ्टिनेंट अरविंद दीक्षित ब्लॉक के भगवती चरण शुक्ल वार्ड क्रमांक-57 स्थित अरविंद नगर में आयोजित किया जाएगा। यहां कांग्रेस नेता लोगों को आवेदन फॉर्म उपलब्ध कराएंगे और प्रक्रिया की जानकारी देंगे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57