Advertisement

जगदलपुर शहर की यातायात व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए जिला प्रशासन के साथ जनप्रतिनिधियों, व्यापारिक संगठनों, परिवहन संघ, नगर निगम, पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने बैठक की

जगदलपुर शहर की यातायात व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए जिला प्रशासन के साथ जनप्रतिनिधियों, व्यापारिक संगठनों, परिवहन संघ, नगर निगम, पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने बैठक की। इस बैठक में शहर की प्रमुख यातायात समस्याओं और उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक में शहर में लगातार बढ़ रहे यातायात दबाव, बाजार क्षेत्रों में वाहनों की भीड़, सड़क किनारे अतिक्रमण और पार्किंग की अव्यवस्थित व्यवस्था को लेकर चर्चा हुई। व्यापारिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने भी नागरिकों को होने वाली परेशानियों से प्रशासन को अवगत कराया।

बैठक के दौरान बाजार क्षेत्रों में पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित करने, यातायात बाधित करने वाले कारणों को दूर करने और सड़क किनारे अतिक्रमण पर प्रभावी कार्रवाई के लिए कार्ययोजना तैयार करने पर सहमति बनी। अधिकारियों ने कहा कि नागरिक सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मालवाहक वाहनों और सार्वजनिक परिवहन पर चर्चा

बैठक में मालवाहक वाहनों के संचालन, सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने और शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात संचालन को अधिक प्रभावी बनाने के उपायों पर भी विचार-विमर्श किया गया। संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने पर जोर दिया गया।

यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर

बैठक में यह भी तय किया गया कि यातायात नियमों के प्रति नागरिकों में जागरूकता बढ़ाने के लिए अभियान चलाए जाएंगे, ताकि सड़क सुरक्षा को मजबूत किया जा सके और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके।

प्रशासन को मिला सहयोग का भरोसा

बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने शहर के समग्र विकास और नागरिकों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन के साथ पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। सभी पक्षों ने यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए संयुक्त प्रयास करने पर सहमति जताई।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47