Advertisement

बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह ने प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से एक बार फिर बड़े पैमाने पर थानेदारों का तबादला आदेश जारी किया

बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह ने प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से एक बार फिर बड़े पैमाने पर थानेदारों का तबादला आदेश जारी किया है। उन्होंने मस्तूरी थाना प्रभारी कृष्णचंद्र सिदार और कोनी टीआई विवेक पांडेय को हटा दिया है। उनकी जगह नए इंस्पेक्टर को थाने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही 13 निरीक्षकों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है।

रक्षित केंद्र में पदस्थ निरीक्षक जितेंद्र गुप्ता को कोनी थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं, निरीक्षक सलीम खाखा को मस्तूरी थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मस्तूरी के वर्तमान टीआई कृष्णचंद सिदार को थाना यातायात भेजा गया है, जबकि यातायात में पदस्थ निरीक्षक हेमवंत चंद्राकर को लाइन भेजा गया है। कोनी थाना प्रभारी विवेक कुमार पाण्डेय को कानून व्यवस्था, एसटीएफ सीएसपी कोतवाली अनुविभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

डिवीजन में सीएसपी और एसडीओपी के साथ करेंगे काम

इसके अलावा रक्षित केंद्र और अन्य शाखाओं में पदस्थ निरीक्षकों को अलग-अलग अनुविभागों में कानून-व्यवस्था और एसटीएफ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

निरीक्षक कपिल देव चंद्रा को चकरभाठा, नरेश चौहान को सरकंडा, सतीश कुमार साहू को कोटा और मनोज सिंह को सिविल लाइन अनुविभाग में कानून-व्यवस्था का प्रभार दिया गया है। वहीं, निरीक्षक संजय सिंह को मस्तूरी अनुविभाग, विजय चौधरी को जिला विशेष शाखा का प्रभारी तथा विजय वर्मा को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ किया गया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47