Advertisement

भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) के निजीकरण, रोजगार और टाउनशिप से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने ‘भिलाई बचाओ पदयात्रा’ निकाली

भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) के निजीकरण, रोजगार और टाउनशिप से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने ‘भिलाई बचाओ पदयात्रा’ निकाली है। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भिलाई से टाटीबंध पहुंचे हैं, जहां से वे रायपुर पहुंचकर राजभवन जाएंगे।

कांग्रेस का कहना है कि सरकार की कथित लापरवाही, अनियमितताओं और लोगों के शोषण के विरोध में ये यात्रा निकाली जा रही है।

पार्टी के अनुसार, इस यात्रा का मकसद भिलाई स्टील प्लांट से जुड़े हजारों कर्मचारियों, स्थानीय लोगों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित करना है। इसके साथ ही पदयात्रा के दौरान स्मार्ट मीटर बदलवाने से जुड़े फॉर्म भी लोगों को बांटे जाएंगे।

गांधी मैदान स्थित कांग्रेस भवन में सभा

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कार्यक्रम के तहत सुबह 10 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता टाटीबंध स्थित भारत माता स्कूल के पास पहुंचे। यहां से पदयात्रा कांग्रेस कार्यालय की ओर निकली। इसके बाद शंकर नगर स्थित राजीव भवन और गांधी मैदान स्थित कांग्रेस भवन में शहीद महेंद्र कर्मा की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित है। इस दौरान कांग्रेस नेता उनके राजनीतिक योगदान और आदिवासी समाज के लिए किए गए कार्यों को याद करेंगे।

2 वार्डों में स्मार्ट मीटर बदलने के फॉर्म बांटे जाएंगे

दिनभर के कार्यक्रमों के बाद शाम को शहर के दो वार्डों में स्मार्ट मीटर बदलने के लिए आवेदन फॉर्म वितरण अभियान चलाया जाएगा। पहला कार्यक्रम शाम 5 बजे पंडित जवाहरलाल नेहरू ब्लॉक के मदर टेरेसा वार्ड क्रमांक-47 स्थित श्याम नगर श्रीकृष्ण मंदिर परिसर में होगा।

दूसरा कार्यक्रम शाम 5:30 बजे लेफ्टिनेंट अरविंद दीक्षित ब्लॉक के भगवती चरण शुक्ल वार्ड क्रमांक-57 स्थित अरविंद नगर में आयोजित किया जाएगा। यहां कांग्रेस नेता लोगों को आवेदन फॉर्म उपलब्ध कराएंगे और प्रक्रिया की जानकारी देंगे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47