Advertisement

राजधानी रायपुर में सोशल मीडिया पर माता सीता और साधु-संतों के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया

राजधानी रायपुर में सोशल मीडिया पर माता सीता और साधु-संतों के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया है।

इसको लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और सिविल लाइन थाने पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आरोपी के खिलाफ मुर्दाबाद के नारेबाजी भी की। पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी का नाम वसीम पुलिस द्वारा बताया जा रहा है।

अब पढ़े क्या है पूरा मामला

बजरंग दल के पदाधिकारियों का आरोप है कि इंस्टाग्राम आईडी “_wasim_ahmed_1” से एक पोस्ट के जरिए माता सीता और हिंदू साधु-संतों के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की गई।

संगठन का दावा है कि यह अकाउंट रायपुर के राजा तालाब क्षेत्र निवासी वसीम अहमद का है। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी तक अकाउंट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

संगठन के कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस तरह की पोस्ट से हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपी के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने आरोपी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कार्रवाई नहीं होने पर होगा आंदोलन

बजरंग दल ने प्रशासन को सौंपे गए ज्ञापन में चेतावनी दी है कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन आंदोलन तेज करेगा।

वहीं, पुलिस ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पोस्ट की जांच की जा रही है। संबंधित इंस्टाग्राम अकाउंट, पोस्ट और अन्य डिजिटल साक्ष्यों का परीक्षण किया जाएगा।

अब पढ़े बजरंग दल के पदाधिकारियों ने क्या कहा

छत्तीसगढ़ बजरंग दल के प्रांत सह संयोजक विजेंद्र वर्मा ने कहा, कि हिंदू धर्म को टारगेट किया जा रहा है। भारत में रहकर हिंदू धर्म को टारगेट करना घृणित काम है।

आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 24 घंटे में कार्रवाई नहीं होने पर छत्तीसगढ़ बजरंग अपने स्तर पर कार्रवाई करेगा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57