Advertisement

छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है

छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। हालांकि 8 अगस्त से प्रदेश में बारिश की गतिविधियों और तीव्रता में कमी आने के आसार हैं।

फिलहाल प्रदेश में मानसून सामान्य स्थिति में बना हुआ है। 1 जून से अब तक सामान्य से 7% कम बारिश दर्ज की गई है, जिसे मौसम विभाग ने सामान्य श्रेणी में रखा है।