Advertisement

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की ओर से जारी सूबेदार, उप निरीक्षक (SI) और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा के प्रीलिम्स रिजल्ट में कुछ कैंडिडेट्स के नामों को लेकर विवाद खड़ा हो गया

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की ओर से जारी सूबेदार, उप निरीक्षक (SI) और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा के प्रीलिम्स रिजल्ट में कुछ कैंडिडेट्स के नामों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। लिस्ट के अनुसार ‘NEWS’ और ‘SPACE RANI’ नाम के कैंडिटेट ने SI भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा पास की है।

यह लिस्ट सोशल मीडिया पर अभ्यर्थियों ने वायरल की है। वहीं कांग्रेस ने भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इन नामों का जिक्र करते हुए तंज कसा। उन्होंने लिखा- ‘दोनों को सांय-सांय बधाई। सनी लियोनी को महतारी वंदन योजना का लाभ मिलने के बाद ये विष्णुदेव साय की अभूतपूर्व उपलब्धि है।’

CGPSC ने SI भर्ती रिजल्ट में नामों को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं को गलत बताया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि चयन सूची में दर्ज सभी नाम अभ्यर्थियों ने आवेदन के समय खुद दर्ज किए थे और इन्हीं नामों के आधार पर भर्ती प्रक्रिया पूरी की गई है।

4 अगस्त को जारी हुआ था रिजल्ट

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

दरअसल, CGPSC ने सूबेदार, उप निरीक्षक और प्लाटून कमांडर के 341 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट 4 अगस्त को जारी किया था। प्री परीक्षा में 7,301 अभ्यर्थी सफल हुए हैं, जिन्हें मुख्य परीक्षा के लिए चयनित किया गया है।

यह प्रारंभिक परीक्षा 12 जुलाई 2026 को प्रदेश के सभी 33 जिलों में आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए 183 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

चयन सूची में इन नामों को लेकर छिड़ी चर्चा

SI भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद चयन सूची में शामिल कुछ नाम सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए हैं। चयन सूची के स्क्रीनशॉट भी तेजी से वायरल हो रहे हैं।

सोशल मीडिया पर जिन सफल अभ्यर्थियों की चर्चा हो रही है, उनके नाम क्रमांक 6074 (रोल नंबर 2402148213) पर ‘NEWS’, क्रमांक 467 (रोल नंबर 2402105174) पर ‘SPACERANI’ और क्रमांक 93 (रोल नंबर 2402101319) पर ‘MANBAS’ दर्ज हैं।

अक्टूबर में होगी मुख्य परीक्षा

आयोग के अनुसार, मुख्य परीक्षा का आयोजन संभावित रूप से 24, 25 और 26 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए प्री परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47