Advertisement

जीपीएम के पेंड्रा थाना क्षेत्र की कोड़गार चौकी के एक गांव में पुरानी रंजिश के चलते युवक की बाइक में आग लगाने का मामला सामने आया

जीपीएम के पेंड्रा थाना क्षेत्र की कोड़गार चौकी के एक गांव में पुरानी रंजिश के चलते युवक की बाइक में आग लगाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले पीड़ित को टंगिया (कुल्हाड़ी) लेकर जान से मारने की धमकी देते हुए दौड़ाया, फिर उसकी बाइक में आग लगा दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी फिलहाल फरार है।

जानकारी के अनुसार, शंकरगढ़ अमारू निवासी उदय प्रताप तिवारी अपनी टीवीएस स्पोर्ट बाइक (सीजी 10 एटी 4062) से गांव में रहने वाले दिनदयाल यादव के घर बिजली का काम करने गए थे। काम पूरा होने के बाद वे वापस लौट रहे थे।

पुरानी रंजिश को लेकर हुआ विवाद

रास्ते में उदय प्रताप तिवारी, सम्मार सिंह धनुहार के बारे में जानकारी लेने के लिए दुबे सिंह धनुहार के घर के पास रुके। तभी दुबे सिंह घर से बाहर आया और पुरानी रंजिश को लेकर विवाद करने लगा। आरोपी का आरोप था कि उदय ने पहले उसके खिलाफ बकरी और मोटर पंप चोरी की शिकायत पेंड्रा थाने में दर्ज कराई थी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

टंगिया लेकर दौड़ाया, जान बचाकर भागा पीड़ित

विवाद बढ़ने पर आरोपी घर से टंगिया लेकर आया और उदय को जान से मारने की धमकी देते हुए दौड़ाने लगा। डर के कारण उदय वहां से अपनी जान बचाकर भाग गया। कुछ दूरी पर पहुंचने के बाद उदय ने देखा कि आरोपी ने उसकी बाइक से पेट्रोल निकालकर माचिस से आग लगा दी। देखते ही देखते मोटरसाइकिल पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई।

पुलिस ने दर्ज किया केस, आरोपी की तलाश जारी

घटना के बाद पीड़ित ने कोड़गार चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी दुबे सिंह धनुहार के खिलाफ गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और आग लगाकर संपत्ति को नुकसान पहुंचाने समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया है। उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47