Advertisement

रायगढ़ के SECL छाल उपक्षेत्र की धरमखदान में चोरों ने करीब 1.20 लाख रुपए के सामान पर हाथ साफ कर दिया

रायगढ़ के SECL छाल उपक्षेत्र की धरमखदान में चोरों ने करीब 1.20 लाख रुपए के सामान पर हाथ साफ कर दिया। आरोपियों ने ट्रांसफार्मर के पार्ट्स, केबल, पानी पंप के पार्ट्स और लोहे के पाइप चोरी करने के साथ ट्रांसफार्मर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान और 3 बाइक बरामद की है।

मामला छाल थाना क्षेत्र का है। छाल उपक्षेत्र के सुरक्षा प्रहरी दिलीप कुमार राठिया ने शुक्रवार को छाल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि गुरुवार रात करीब 8 बजे से 11 बजे के बीच धरमखदान में लगे ट्रांसफार्मर के पार्ट्स, ट्रांसफार्मर केबल, पानी पंप के पार्ट्स और लोहे के पाइप चोरी कर लिए गए।

चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 1 लाख 20 हजार रुपए बताई गई। घटना के दौरान ट्रांसफार्मर को भी क्षतिग्रस्त किया गया था। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

खेदापाली चौक के पास मिले संदिग्ध

जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि खेदापाली चौक के पास कुछ संदिग्ध लोग लोहे के पाइप, ट्रांसफार्मर केबल और अन्य लोहे का सामान बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर 6 संदिग्धों को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपियों की पहचान दीपक पात्रो (42), निवासी राताखार वार्ड क्रमांक 3, कोरबा, शनिचराम अरमु (22), छतन धनवार (28), रूपभवन सिंह उइके (28), टुपाल सिंह मरावी (23) और भारत सिंह मरकाम, सभी निवासी जिला कोरबा, के रूप में हुई।

मांड नदी किनारे छिपाया था चोरी का सामान

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने गुरुवार रात धरमखदान से ट्रांसफार्मर के पार्ट्स, केबल, पानी पंप की बॉडी और लोहे के पाइप चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों ने बताया कि चोरी के सामान को आपस में बांट लिया था।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सामान और घटना में इस्तेमाल बाइक को चंद्रशेखरपुर (एडू) स्थित धरमखदान डंपिंग यार्ड के पीछे मांड नदी के किनारे छिपाकर रखा था। आरोपियों के बयान के आधार पर पुलिस ने मामले में संगठित अपराध से संबंधित धारा 112(2) और 3(5) BNS भी जोड़ी।

आरोपियों की निशानदेही पर सामान बरामद

छाल पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सामान और घटना में इस्तेमाल वाहन बरामद किए। शनिचराम अरमु के कब्जे से लोहे के पाइप और ट्रांसफार्मर केबल वायर, दीपक पात्रो के कब्जे से लोहे के पाइप, ट्रांसफार्मर केबल वायर, स्प्लेंडर बाइक और आरी ब्लेड बरामद किया गया।

भारत सिंह मरकाम के कब्जे से लोहे के पाइप और बजाज बाइक, टुपाल सिंह मरावी के कब्जे से लोहे के पाइप और HF Deluxe बाइक, रूपभवन सिंह उइके के कब्जे से पानी पंप की 2 लोहे की बॉडी और छतन धनवार के कब्जे से ट्रांसफार्मर के 2 एंगल बरामद किए गए।

पुलिस ने करीब 1 लाख 20 हजार रुपए का चोरी का सामान और 3 बाइक जब्त की हैं। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया।

चोरी और संगठित अपराध पर सख्त कार्रवाई

SSP शशि मोहन सिंह ने कहा कि चोरी, संपत्ति संबंधी अपराध और संगठित अपराध में शामिल आरोपियों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। ऐसे मामलों में शामिल लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस टीमों को तत्काल पतासाजी कर आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी की संपत्ति की शत-प्रतिशत बरामदगी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47