Advertisement

बस्तर मेले में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने करीब 7 महीने से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

बस्तर मेले में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने करीब 7 महीने से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने युवक की आंखों में मिर्च पाउडर डालने के बाद डंडे से सिर और पैर पर हमला किया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल बांस का डंडा भी बरामद किया है।

मामला बस्तर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, छापर भानपुरी निवासी छोटू कश्यप ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि उसका भाई सूरज कश्यप (22) का आरोपियों के साथ मेले में विवाद हुआ था। इसी पुरानी रंजिश को लेकर 30 जनवरी 2026 को बस्तर मेले के दौरान भाटीपारा चौक में आरोपियों ने सूरज को घेर लिया।

आंखों में मिर्च पाउडर डालकर डंडे से पीटा

आरोपी देवा बघेल ने अपने साथियों को बुलाया और सूरज की आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया। इसके बाद गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और डंडे से उसके सिर, पैर पर हमला किया। हमले में सूरज को गंभीर चोटें आईं। उसके साथ मौजूद उदय के साथ भी मारपीट की गई, जिससे वह भी घायल हुआ। सूरज को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

केस दर्ज होने के बाद से चल रहे थे फरार

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

घटना के बाद बस्तर थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 18/2026 के तहत BNS की धारा 296, 115(2), 351(2), 109 और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। अपराध दर्ज होने के बाद से आरोपी देवा बघेल और देवनाथ बघेल फरार थे। पुलिस टीम लगातार दोनों की तलाश कर रही थी।

मुखबिर की सूचना पर दोनों पकड़े गए

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देश मेंथाना प्रभारी संतोष सिंह के नेतृत्व में टीम बनाई गई थी। 7 अगस्त को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया।

पूछताछ में हमले की बात कबूली

पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते बस्तर मेले में सूरज कश्यप पर डंडे से हमला करने और उसके साथी उदय से मारपीट करने की बात स्वीकार की। आरोपियों के बयान के आधार पर मुख्य आरोपी देवा बघेल के कब्जे से घटना में इस्तेमाल बांस का डंडा बरामद किया गया।

दोनों आरोपी जेल भेजे गए

CSP सुमीत कुमार ने बताया कि, जांच के दौरान आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने 7 अगस्त को देवा बघेल (24), निवासी फरसा पारा, बस्तर और देवनाथ बघेल (23), निवासी केरागुड़ा पारा, बस्तर को गिरफ्तार किया। दोनों को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47