Advertisement

सक्ती जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की

सक्ती जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जैजैपुर और सक्ती वृत्त में तीन अलग-अलग मामलों में कुल 25.8 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की गई। कार्रवाई के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। कार्रवाई कलेक्टर सक्ती के निर्देश और जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में की गई।

आबकारी वृत्त जैजैपुर की टीम ने ग्राम अरसिया के वार्ड नंबर 7 में कार्रवाई की। टीम ने विक्रम खूंटे के रसोईघर की तलाशी ली, जहां 34 प्लास्टिक पाउच में भरी 6.8 लीटर महुआ शराब बरामद हुई।

इसी गांव में विमल कुर्रे के घर पर भी दबिश दी गई। यहां 45 पाउच में रखी 9 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।

देवरमाल में 10 लीटर शराब बरामद

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इसके बाद आबकारी वृत्त सक्ती की टीम ने ग्राम देवरमाल के वार्ड नंबर 8 में कार्रवाई की। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल और आबकारी उपनिरीक्षक घनश्याम प्रधान के नेतृत्व में टीम ने किशन खूंटे (32 वर्ष) के घर दबिश दी।

तलाशी के दौरान रसोईघर में छिपाकर रखे दो पीले प्लास्टिक जरीकेन से 10 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब बरामद की गई। आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर गैर-जमानती प्रकरण दर्ज किया गया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रहेगा

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि अवैध शराब से संबंधित किसी भी सूचना की जानकारी आबकारी विभाग को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47