Advertisement

सूरजपुर जिले के कुदरगढ़ क्षेत्र में पत्नी के साथ घर जाने से इनकार करने पर पति ने कथित तौर पर धारदार ब्लेड से उसकी गर्दन पर हमला कर दिया। घटना में महिला के गले पर गंभीर चोटें आई हैं

सूरजपुर जिले के कुदरगढ़ क्षेत्र में पत्नी के साथ घर जाने से इनकार करने पर पति ने कथित तौर पर धारदार ब्लेड से उसकी गर्दन पर हमला कर दिया। घटना में महिला के गले पर गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल ब्लेड भी बरामद कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम भंवरखोह तेलईडांड निवासी हरदयाल सिंह ने 6 अगस्त 2026 को चौकी कुदरगढ़ में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनकी भांजी आहता करीब एक महीने पहले अपने 7 साल बेटे के साथ उनके घर आई थी और वहीं रह रही थी।

घर ले जाने आया था पति

6 अगस्त की सुबह करीब 9 बजे आहता का पति नकुल सिंह निवासी कर्री उसे अपने साथ घर ले जाने के लिए पहुंचा। महिला ने पति के साथ जाने से इनकार कर दिया। आरोप है कि इससे नाराज होकर नकुल सिंह ने उसे जान से मारने की धमकी दी और धारदार ब्लेड से उसकी गर्दन पर हमला कर दिया।

गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

हमले के बाद परिजनों और आसपास के लोगों ने घायल महिला को 108 एंबुलेंस की मदद से ओड़गी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल सूरजपुर रेफर कर दिया।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर चौकी कुदरगढ़ पुलिस ने आरोपी नकुल सिंह के खिलाफ अपराध क्रमांक 55/2026 के तहत धारा 109(1) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।

एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य

पुलिस टीम ने एफएसएल क्राइम यूनिट की डॉ. रसलीन कौर की मौजूदगी में घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए और वारदात में इस्तेमाल ब्लेड को जब्त किया गया।

दबिश देकर आरोपी को पकड़ा

पुलिस ने दबिश देकर आरोपी नकुल सिंह आयाम, पिता स्व. समय लाल, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम कर्री पटेलपारा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने पत्नी के साथ जाने से इनकार करने पर गुस्से में उस पर हमला करने की बात स्वीकार की।

पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47