Advertisement

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही क्षेत्र में देर रात दो हाथी कन्या छात्रावास परिसर में घुस गए

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही क्षेत्र में देर रात दो हाथी कन्या छात्रावास परिसर में घुस गए। हाथियों ने छात्रावास की बाउंड्रीवाल को पांच स्थानों से तोड़ दिया। इसके अलावा गार्ड रूम के दरवाजे और खिड़की को भी नुकसान पहुंचाया। घटना के बाद छात्रावास में रह रही 58 छात्राओं को रात करीब 12 बजे सुरक्षा के मद्देनजर दूसरे छात्रावास में शिफ्ट किया गया।

बताया जा रहा है कि कटहल की महक के कारण हाथी छात्रावास परिसर की ओर पहुंचे थे। हाथियों के परिसर में घुसने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस के आला अधिकारी और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने पूरी रात मौके पर रहकर स्थिति पर नजर रखी।

हाथियों ने छात्रावास की बाउंड्रीवाल को पांच स्थानों से क्षतिग्रस्त किया है। गार्ड रूम के दरवाजे और खिड़की को भी नुकसान पहुंचा है। हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना में किसी भी छात्रा के घायल होने की सूचना नहीं है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

पहले भी तोड़ चुके हैं बाउंड्रीवाल

बताया गया है कि जिस बाउंड्रीवाल को हाथियों ने इस बार तोड़ा है, उसे पहले भी हाथी तोड़कर रास्ता बना चुके हैं। बार-बार बाउंड्रीवाल टूटने से छात्रावास की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

मरवाही क्षेत्र में तीन हाथियों का दल

मरवाही क्षेत्र में पिछले कई दिनों से तीन हाथियों का दल विचरण कर रहा है। इसी दल में से दो हाथियों के देर रात छात्रावास परिसर में पहुंचने की बात सामने आई है। वन विभाग की टीम लगातार हाथियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है।

सुरक्षा के लिए गड्ढा खोदने के निर्देश

घटना के बाद छात्रावास अधीक्षक को हाथियों से बचाव के लिए करीब पांच फीट गहरा गड्ढा खोदकर सुरक्षा उपाय करने के मौखिक निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन और वन विभाग की टीम ने छात्रावास परिसर और आसपास के क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47