Advertisement

रजपुर में जमीन विवाद को लेकर हुए प्राणघातक हमले के मामले में बसदेई पुलिस ने तीन और फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया

रजपुर में जमीन विवाद को लेकर हुए प्राणघातक हमले के मामले में बसदेई पुलिस ने तीन और फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किए गए डंडे भी बरामद किए हैं। इस मामले में एक आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि एक अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम जूर निवासी हसीना बीबी ने बसदेई चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि मोहम्मद आयुब अंसारी के परिवार से उनका जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। 14 अप्रैल 2026 की शाम करीब 5 बजे हसीना बीबी अपने ससुर सफी अहमद और बहू सहेबा के साथ खेत में बनी झोपड़ी में बैठी थीं।

इसी दौरान मोहम्मद आयुब अंसारी, उसके दोनों बेटे, भतीजा और पत्नी डंडे-लाठी लेकर वहां पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

विवाद की जानकारी मिलने पर हसीना बीबी के पति मो. यासीन मौके पर पहुंचे। आरोप है कि आयुब अंसारी, उसकी पत्नी, बेटों और भतीजे असलम अंसारी ने यासीन के साथ डंडों से मारपीट की। हमले में उनके सिर पर गंभीर चोट आई।

बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की गई। घायल यासीन को उपचार के लिए जिला अस्पताल सूरजपुर ले जाया गया।

पहले असलम अंसारी की हुई थी गिरफ्तारी

हसीना बीबी की रिपोर्ट पर बसदेई चौकी पुलिस ने अपराध क्रमांक 244/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान 5 अगस्त को आरोपी असलम अंसारी को गिरफ्तार किया गया था। वहीं, मामले के अन्य आरोपी फरार चल रहे थे।

अंबिकापुर, दंतेवाड़ा और भोपाल में छिपकर रहे आरोपी

पुलिस अधीक्षक सूरजपुर योगेश कुमार पटेल के निर्देश पर फरार आरोपियों की तलाश तेज की गई। सूचना के आधार पर पुलिस ने मोहम्मद आयुब अंसारी (50), अख्तर रजा (27) और उमर रजा (23), सभी निवासी ग्राम जूर, को गिरफ्तार किया।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे एक महिला रिश्तेदार की मदद से अंबिकापुर, दंतेवाड़ा और भोपाल में छिपकर रह रहे थे।

घटना में इस्तेमाल डंडे बरामद

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किए गए डंडे बरामद किए हैं। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मामले में एक अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी है।

5 नग अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

सूरजपुर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लटोरी चौकी क्षेत्र से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 180 एमएल की 35 नग अंग्रेजी शराब बरामद की है, जिसकी कुल कीमत करीब 5,250 रुपये बताई गई है। शराब परिवहन में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल (भापुसे) ने जिले में अवैध कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में 7 अगस्त 2026 को लटोरी चौकी पुलिस ग्राम भ्रमण और रोड पेट्रोलिंग पर निकली थी।

मुखबिर की सूचना पर बाजार चौक में घेराबंदी

पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम द्वारिकानगर की ओर से एक व्यक्ति मोटरसाइकिल में बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब लेकर जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने लटोरी बाजार चौक के पास घेराबंदी की।

कुछ देर बाद बताए गए हुलिए के अनुसार मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। पूछताछ में उसने अपना नाम रामकुमार, पिता शिवबालक, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम तुलसी बताया।

35 नग शराब बरामद, कीमत 5,250 रुपए

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 180 एमएल की 35 नग अंग्रेजी शराब बरामद की। इसकी कुल कीमत करीब 5,250 रुपये आंकी गई है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शराब दुकान से अंग्रेजी शराब खरीदकर फुटकर बिक्री के लिए ले जा रहा था। शराब की खरीदी-बिक्री और परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे जाने पर वह कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका।

मोटरसाइकिल जब्त, आबकारी एक्ट में कार्रवाई

पुलिस ने शराब और परिवहन में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल जब्त कर ली। आरोपी रामकुमार के खिलाफ अपराध क्रमांक 246/2026 के तहत धारा 34(2) आबकारी एक्ट में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47