Advertisement

दुर्ग में साइबर ठगी के पैसों को बैंक खातों के जरिए इधर-उधर करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है

दुर्ग में साइबर ठगी के पैसों को बैंक खातों के जरिए इधर-उधर करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सुपेला और भिलाई नगर पुलिस ने 13 म्यूल बैंक खाताधारकों को गिरफ्तार किया है। जांच में इन सभी के बैंक खातों में 10 लाख रुपए से ज्यादा के संदिग्ध ट्रांजेक्शन मिले हैं। आरोपियों ने कमीशन के लालच में अपने बैंक खाते, पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक और सिम कार्ड दूसरे लोगों को दे दिए थे।पुलिस के मुताबिक, साइबर ठगी के मामलों की जांच के दौरान कुछ बैंक खातों में लगातार संदिग्ध पैसों का लेन-देन सामने आया था। इसके बाद थाना सुपेला, भिलाई नगर और एसीसीयू की टीम ने बैंक खातों की जांच शुरू की। खातों से जुड़े मोबाइल नंबर, ट्रांजेक्शन और दूसरे रिकॉर्ड की जांच के बाद 13 लोगों की पहचान की गई।

जांच में सामने आया कि आरोपी अपने बैंक खाते इस्तेमाल करने के बदले 2 हजार से 15 हजार रुपए तक कमीशन लेते थे। इसके लिए वे अपना बैंक खाता और उससे जुड़ी पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक और सिम कार्ड दूसरे लोगों को उपलब्ध कराते थे। पुलिस के अनुसार, कई मामलों में ये सामान एजेंटों के जरिए साइबर ठगी करने वाले लोगों तक पहुंचाया जाता था।

साइबर ठगी का पैसा पहले इन खातों में आता था। इसके बाद रकम को दूसरे बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिया जाता था। इस तरह ठगी के पैसों को अलग-अलग खातों में घुमाया जाता था, ताकि पुलिस के लिए पैसों का असली स्रोत पता करना मुश्किल हो जाए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सुपेला से 10 और भिलाई नगर से 3 गिरफ्तार

सुपेला थाना पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें अनिरुद्ध बेसरा, डिकेश साहू उर्फ गोल्डी, संदीप खन्ना, दिलबाग सिंह, शिव कुमार, सुमीत कुमार, रेहान कुरैशी, ललीत कुमार, भोज कुमार देवांगन और धनेश्वर यादव शामिल हैं। वहीं भिलाई नगर थाना पुलिस ने अमित कुमार, गोपी सोनी और प्रीति उपाध्याय को गिरफ्तार किया है।

बंधन और पंजाब नेशनल बैंक के खातों का इस्तेमाल

पुलिस की जांच में पता चला कि सुपेला इलाके में बंधन बैंक से जुड़े 10 बैंक खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी के पैसों के लेन-देन में किया गया। वहीं भिलाई नगर क्षेत्र में पंजाब नेशनल बैंक से जुड़े 3 खातों का इस्तेमाल हुआ। इन सभी खातों में 10 लाख रुपए से ज्यादा की संदिग्ध रकम का ट्रांजेक्शन मिला है।

मोबाइल, पासबुक और एटीएम कार्ड जब्त

पुलिस ने आरोपियों के पास से पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक, सिम कार्ड, मोबाइल फोन और दूसरे जरूरी दस्तावेज जब्त किए हैं। पुलिस अब इन खातों में हुए लेन-देन की आगे जांच कर रही है। साथ ही उन लोगों और एजेंटों की भी तलाश की जा रही है, जिन्होंने इन खातों को साइबर ठगी में इस्तेमाल करने के लिए लिया था।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47