Advertisement

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, मां के अधिक शराब पीने को लेकर हुए विवाद के बाद बेटे ने लकड़ी के पीढ़ा से उन पर वार किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान 50 वर्षीय सुशीला बाई गावड़े के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। यह घटना डौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम घोठिया में हुई।

अब जानिए पूरा मामला

डौंडी पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 9 बजे सुशीला बाई शराब के नशे में थीं। इसी दौरान उनका अपने बेटे लिकेश कुमार गावड़े से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर लिकेश ने पास रखे लकड़ी के पीढ़ा से अपनी मां के सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण सुशीला बाई जमीन पर गिर गई और उन्होंने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने मामले की जानकारी मिलते ही तत्काल कार्रवाई की और आरोपी बेटे लिकेश कुमार गावड़े को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की जांच जारी है। कार्यक्रम खत्म होने के बाद मिली हत्या की सूचना

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गांव में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम खत्म होने के बाद घटना की जानकारी ग्रामीणों को हुई और दोपहर में डौंडी थाने में सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस करीब 2 बजे मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी बेटे लिकेश कुमार गावड़े को गिरफ्तार कर लिया।

डौंडी मर्च्युरी में रखा शव

पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। देर होने के कारण शव को फिलहाल डौंडी की मर्च्युरी में रखवाया गया है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

एडिशनल एसपी बालोद चंद्रकांत गवर्ना ने बताया कि डौंडी थाना क्षेत्र के घोठिया गांव में अधिक शराब पीने की बात को लेकर बेटे ने अपनी मां पर हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47