Advertisement

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में ‘बने खाबो-बने रहिबो 2.0’ अभियान के तहत खाद्य-सुरक्षा विभाग की टीम ने सोमवार को शहर के कई होटल और मिठाई दुकानों का निरीक्षण किया

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में ‘बने खाबो-बने रहिबो 2.0’ अभियान के तहत खाद्य-सुरक्षा विभाग की टीम ने सोमवार को शहर के कई होटल और मिठाई दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान शंका के आधार पर खोवा, कलाकंद, पैक्ड मिठाई और नारियल लड्डू के सैंपल लिए गए।

सभी नमूनों को जांच के लिए लैब भेजा जा रहा है। वहीं, होटल और मिठाई दुकान संचालकों को साफ-सफाई रखने समेत कई जरूरी निर्देश दिए गए। नियंत्रक, खाद्य-औषधि प्रशासन विभाग के निर्देश पर अभियान 17 से 23 अगस्त तक चलाया जा रहा है। इसके तहत होटल, ढाबा, मिठाई दुकान, डेयरी सहित अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की जा रही है।

कलकत्ता स्वीट्स से खोवा का सैंपल

सोमवार को खाद्य-सुरक्षा विभाग की टीम ने सबसे पहले कलकत्ता स्वीट्स का निरीक्षण किया। यहां अलग-अलग मिठाइयों की जांच की गई। शंका के आधार पर खोवा का नमूना लिया गया। साथ ही दुकान में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए गए।इसके बाद टीम कोतरा रोड स्थित कातोरे रेस्टोरेंट पहुंची। यहां भी बारीकी से निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान कलाकंद का सैंपल लिया गया और संचालक को साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.21.47

बिना लेबल के खाद्य पदार्थ नहीं बेचने के निर्देश

इसके बाद टीम ने आशीर्वाद ट्रेडर्स का निरीक्षण किया। यहां से पैक्ड मिठाई और नारियल लड्डू के नमूने लिए गए। संचालक को बिना लेबल वाले खाद्य पदार्थ न तो बेचने और न ही खरीदने के निर्देश दिए गए। साथ ही खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता बनाए रखने को कहा गया।

कार्रवाई के दौरान अभिहित अधिकारी सुधा चौधरी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सरिता पटेल, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नेमीचंद पटेल और नमूना सहायक सुमन अग्रवाल मौजूद रहे।

सप्ताहभर जारी रहेगी जांच

खाद्य-सुरक्षा विभाग की अभिहित अधिकारी सुधा चौधरी ने बताया कि ‘बने खाबो-बने रहिबो 2.0’ अभियान के तहत सप्ताहभर खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की जाएगी। सोमवार को कई होटल और मिठाई दुकानों का निरीक्षण कर सैंपल लिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि सभी नमूनों को जांच के लिए लैब भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। खाद्य प्रतिष्ठान संचालकों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के साथ साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। अभियान के तहत कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM