Advertisement

छ्त्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के बड़े बेड़मा गांव में पुराने लेन-देन को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया

छ्त्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के बड़े बेड़मा गांव में पुराने लेन-देन को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया है। 2 युवकों ने मिलकर चाकू से गला काटने की कोशिश की है। हालांकि, पुलिस ने वारदात के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला जिले के कुआकोंडा थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार, बड़े बेड़मा निवासी जोगा मंडावी अपने परिचित पांडु सोरी और भूमा मंडावी के साथ घर में बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान पुराने लेन-देन को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि बकाया राशि की मांग को लेकर दोनों आरोपियों ने जोगा के साथ मारपीट की और उसे पकड़कर चाकू से गले पर वार कर दिया।

जान बचाकर भागा युवक

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

हमले में गंभीर रूप से घायल जोगा किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकलकर वहां से भाग गया। अगले दिन उसकी पत्नी बुधरी मंडावी ने उसे गंभीर रूप से घायल अवस्था में देखा और घटना की सूचना पुलिस को दी। पत्नी की शिकायत पर कुआकोंडा थाने में अपराध क्रमांक 35/2026 के तहत बीएनएस की धारा 109(1), 3(5) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जानकारी मिलते ही पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल पांडु सोरी और भूमा मंडावी की पहचान की और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को 14 अगस्त को दंतेवाड़ा न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। दंतेवाड़ा पुलिस का कहना है कि, शिकायत मिलने के कुछ ही घंटों के अंदर पुलिस ने कार्रवाई की है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47