Advertisement

छत्तीसगढ़ से रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है

छत्तीसगढ़ से रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। रेलवे के नॉन-इंटरलॉकिंग काम के चलते दिसंबर में लंबी दूरी की 6 एक्सप्रेस ट्रेनों के कुछ फेरे रद्द रहेंगे। इनमें हैदराबाद-रक्सौल, तिरुपति-रक्सौल और वास्को डी गामा-जसीडीह एक्सप्रेस शामिल हैं।

इन ट्रेनों के 7 से 17 दिसंबर के बीच अलग-अलग तारीखों के फेरे रद्द किए गए हैं। इससे छत्तीसगढ़ के अलावा आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, बिहार और गोवा से यात्रा करने वाले यात्रियों पर भी असर पड़ेगा। रेलवे ने यात्रियों से घर से निकलने से पहले 139 या NTES पर ट्रेन का स्टेटस चेक करने की अपील की है।

ट्रेन नंबर 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस 10 दिसंबर को रद्द रहेगी। वहीं ट्रेन नंबर 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस 13 दिसंबर को अपने शुरुआती स्टेशन से रवाना नहीं होगी।

तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस भी प्रभावित

ट्रेन नंबर 17433 तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस के 7 और 14 दिसंबर के फेरे रद्द रहेंगे। इसी तरह ट्रेन नंबर 17434 रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस 10 और 17 दिसंबर को नहीं चलेगी।

वास्को डी गामा-जसीडीह एक्सप्रेस भी रद्द

ट्रेन नंबर 17321 वास्को डी गामा-जसीडीह एक्सप्रेस 11 दिसंबर को रद्द रहेगी। वहीं ट्रेन नंबर 17322 जसीडीह-वास्को डी गामा एक्सप्रेस 14 दिसंबर को नहीं चलेगी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

रेलवे के नॉन-इंटरलॉकिंग काम के चलते इन ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। यात्रियों को अपनी यात्रा की तारीख के अनुसार ट्रेन का स्टेटस दोबारा जांचने की सलाह दी गई है।

139 और NTES से चेक कर सकते हैं ट्रेन का स्टेटस

यात्री स्टेशन जाने से पहले रेलवे हेल्पलाइन 139 या नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम (NTES) से ट्रेन का वास्तविक स्टेटस चेक कर सकते हैं। रेलवे की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर भी ट्रेन के संचालन से जुड़ी जानकारी उपलब्ध रहती है।

यात्रियों को सलाह दी गई है कि रद्द ट्रेन के भरोसे स्टेशन के लिए रवाना न हों। यात्रा से पहले ट्रेन नंबर डालकर स्टेटस जरूर जांच लें, ताकि आखिरी समय में परेशानी से बचा जा सके।

बिलासपुर से गुजरने वाली 3 एक्सप्रेस ट्रेनें कैंसिल

महाराष्ट्र से झारखंड और ओडिशा जाने वाले ट्रेन यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में ट्रैक बदलने का काम किया जाएगा। यह काम सीनी-राजखरसावां सेक्शन की अप और डाउन लाइन पर चलेगा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57