Advertisement

धमतरी जिले के श्यामतराई गांव में सेक्स रैकेट की शिकायत पर पुलिस ने एक मकान में दबिश दी

धमतरी जिले के श्यामतराई गांव में सेक्स रैकेट की शिकायत पर पुलिस ने एक मकान में दबिश दी। पुलिस की कार्रवाई में 4 लड़कियों और 7 लड़कों को संदिग्ध हालत में पकड़ा गया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। सभी को थाने लाकर पूछताछ की गई, जिसके बाद 7 बालिग लड़कों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। लड़कियों को छोड़ दिया गया है।

वहीं, गांव के लोगों का कहना है कि उन्हें मकान में पिछले 3-4 साल से देह व्यापार की गतिविधियां चलने का शक था। वहां रात के समय लोगों का आना-जाना लगा रहता था। ग्रामीणों ने SP कार्यालय पहुंचकर मुख्य सरगना की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

उनका कहना है कि मौजूदा कार्रवाई से वे संतुष्ट नहीं हैं और अगर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे। यह मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र का है।

अब जानिए पूरा मामला

श्यामतराई गांव में एक मकान में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने गुरुवार को दबिश दी। पुलिस को मौके पर 4 लड़कियां और 7 लड़के मिले। इसमें एक नाबालिग भी शामिल है। सभी को पूछताछ के लिए थाने लाया गया। पुलिस ने पूछताछ के बाद 7 लड़कों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

ग्रामीणों ने SP ऑफिस पहुंचकर दिया ज्ञापन

पुलिस कार्रवाई के बाद ग्राम विकास समिति के सदस्य एसपी कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मकान में चल रही अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

समिति ने बताया कि गांव में शहर से आने वाले कुछ लोग मकान बनाकर या किराए के मकान में रहते हैं। इनमें से एक मकान में संदिग्ध महिला और पुरुषों का लगातार आना-जाना देखा जा रहा था। ग्रामीणों के मुताबिक, यह आवाजाही खासकर रात के समय ज्यादा रहती है।

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले 3-4 साल से उन्हें इस मकान में देह व्यापार जैसी गतिविधियां होने का शक था। इसी वजह से ग्रामीण लंबे समय से इस मामले में कार्रवाई की मांग कर रहे थे। अब पुलिस की कार्रवाई के बाद ग्रामीणों ने मुख्य संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47